अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया एडमिट

लखनऊ, 9 सितम्बर। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में एडमिट करवाया गया था।

यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या को लेकर उन्हें एडमिट करवाना पड़ा था। महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य उस समय खराब हो गया था, जब वह कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए थे।

स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें ग्वालियर में दिखवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कल शाम उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहले भी अस्वस्थ होने पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता में इलाज हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular