Homeराज्यउत्तरप्रदेशAyodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव इस बार होगा बेहद खास, बनेंगे 2 विश्व...

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव इस बार होगा बेहद खास, बनेंगे 2 विश्व रिकॉर्ड, जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

अयोध्या, 24 अक्टूबर। राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर जगमगाते लाखों दीपक और सांस्कृतिक विभाग के मंच श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अहसास करायेंगे। इस साल दीपोत्सव का 8वां संस्करण पहले से भी अधिक भव्य और अद्वितीय होने जा रहा है। राम की पैड़ी, जहां लाखों दीप जलाए जाएंगे, को विस्तार देने का काम चल रहा है और नगर को पूरी तरह से सजाया और संवारा जा रहा है।

संस्कृति विभाग द्वारा दीपोत्सव के लिए 10 बड़े सांस्कृतिक मंचों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 3 बड़े और 7 छोटे मंच शामिल हैं। इसके अलावा दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने दो विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पहला रिकार्ड 1,100 लोग एक साथ आरती करके बनाएंगे। वहीं 25 लाख दीप जलाकर दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा।

  • अयोध्या में दीपावली के मौके पर होगा मेगा ड्रोन शो

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के प्रमुख आकर्षण अयोध्या का पहला ड्रोन शो होने वाला है, जिसमें 500 ड्रोन के साथ 15 मिनट का शानदार शो दिखाया जाएगा। जोकि सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर उड़ाए जाएंगे। वहीं रामकथा पार्क में एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जीवंत करेगी।

इस प्रदर्शनी में श्रद्धालु त्रेता युग का अनुभव कर सकेंगे और रामायण के महत्वपूर्ण पलों को करीब से देख पाएंगे। दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगर निगम और संस्कृति विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। नगर निगम शहर की साफ-सफाई और पेंटिंग का कार्य कर रहा है, जबकि संस्कृति विभाग मठों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों को सजाने-संवारने में जुटा हुआ है।

  • दीपोत्सव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

अयोध्या में दीपोत्सव 2024 का आयोजन, 28 से 31 अक्टूबर तक होगा। जिसमें पारंपरिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रदर्शनी के साथ ही कई आधुनिक आकर्षण का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments