1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत

0
Social Share

कुपवाड़ा, 18 नवम्बर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवानों की मौत हो गई। यह घटना माछिल सेक्टर की अल्मोड़ा पोस्ट पर हुई। शवों को मिलिट्री अस्पताल द्रुगमुल्ला लाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुपवाड़ा पुलिस ने कहा, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के तीन जवानों की मौत हो गई। सभी शवों को निकाल लिया गया है। शहीद हुए जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव है। तीनों शवों को 168 एमएच द्रुगमुल्ला भेजा गया है।’

वहीं, श्रीनगर के डिफेंस पीआरओ ने कहा, ‘माछल सेक्टर में एक गश्ती दल पर हिमस्खलन हुआ। बर्फ में फंसे दो सैनिकों को बचाया गया और सैन्य अस्पताल कुपवाड़ा पहुंचाया गया। गश्ती दल के एक अन्य सैनिक को हाइपोथर्मिया हो गया और उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया। तीनों को बचाया नहीं जा सका।’

पिछले महीने उत्तरकाशी में भी हुआ था हिमस्खलन

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में उत्तराखंड के उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 28 ट्रैकर्स फंस गए थे। NDRF, SDRF और सेना इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। भारतीय वायुसेना ने फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया गया। हालांकि इन सभी की मौत हो गई। कई दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को बाहर निकाला जा सका था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code