1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का कहर जारी, दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी रही सुबह, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 13 जनवरी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी और कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही […]

कर्नाटक: हॉस्टल रहने वाली छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

चिक्कबल्लापुर, 13 जनवरी। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने शहर के एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना सामने आने के बाद हॉस्टल के वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने […]

आबकारी घोटाला मामला: ईडी ने चौथी बार केजरीवाल को भेजा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली, 13 जनवरी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शनिवार को चौथा समन जारी किया है। बता दें ईडी ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए चौथी बार समन जारी किया है। दिल्ली के सीएम को 18 जनवरी को ईडी दफ्तर में शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश […]

पश्चिम बंगाल: गंगासागर जा रहे यूपी के तीन साधुओं को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाया

कोलकाता, 13 जनवरी। पश्चिम बंगाल के गंगासागर से यूपी के तीन साधुओं को पीटने का मामला सामने आया है। बता दें गंगासागर मेले में जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं को भीड़ ने जमकर पीटा है। साधु जब पुरुलिया जिले में पहुंचे तो भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में उन्हें बुरी तरह उन्हे […]

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज : भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल नया चेहरा, ईशान किशन का पत्ता कटा

नई दिल्ली, 12 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए शुक्रवार की रात भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 16 सदस्यीय टीम में इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान और आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज […]

बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा साढ़े सात वर्षों बाद मिला

नई दिल्ली, 12 जनवरी। बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त भारतीय वायुसेना के एक परिवहन विमान का मलबा लगभग साढ़े सात वर्षों बाद करीब 3.4 किलोमीटर की गहराई पर मिला है। क्रैश होने के बाद जब यह विमान लापता हुआ था, तब  उसमें 29 कर्मी सवार थे। एयूवी द्वारा ली गई तस्वीरों से विमान के मलबे […]

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का दावा – लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में आएगा राजनीतिक भूचाल

मुंबई, 12 जनवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में ‘राजनीतिक भूचाल’ आएगा। शिंदे ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया, जो ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ का उद्घाटन के अवसर पर […]

अयोध्या में राम मंदिर का बनना नियति ने कर दिया था तय : लालकृष्ण आडवाणी

नई दिल्ली, 12 जनवरी। राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी शीर्ष हस्तियों में एक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आगामी अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलें जारी हैं। इसी बीच आडवाणी ने एक […]

पीएम मोदी बोले – ‘विकसित भारत की तस्वीर है अटल सेतु, यह सिर्फ एक झलक…’

मुंबई, 12 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नवी मुंबई में 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इससे पहले उरण रेलवे स्टेशन से खारकोपर तक ईएमयू ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। विकसित भारत संकल्प के लिए ऐतिहासिक दिन इस अवसर पर नवी मुंबई में आयोजित […]

आईटी शेयरों में जबर्दस्त उछाल से नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स व निफ्टी उच्चतम स्तर पर बंद

मुंबई, 12 जनवरी। इन्फोसिस एवं टीसीएस की अगुआई में दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कम्पनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को जमकर लिवाली देखने को मिली। इसका नतीजा यह हुआ कि मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 850 अंकों की छलांग लगाकर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code