1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

थाईलैंड :  मध्य प्रांत सुफान बरी की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कम से कम 23 लोगों की मौत

बैंकॉक, 17 जनवरी। थाईलैंड के मध्य प्रांत सुफान बरी में बुधवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘आपदा निवारण और न्यूनीकरण’ विभाग ने बताया कि अधिकारी घटनास्थल को सुरक्षित करने और प्रभावित लोगों की मदद करने […]

प्रज्ञानानंद ने विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन को मात दी, आनंद को पीछे छोड़ भारत के शीर्षस्थ खिलाड़ी बने

नई दिल्ली, 17 जनवरी। देश के किशोरवय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू  प्रज्ञानानंद ने नीदरलैंड्स के विक आन जी में जारी टाटा स्‍टील मास्‍टर्स शतरंज टूर्नामेंट में पिछली शाम मौजूदा विश्‍व चैम्पियन शतरंज खिलाडी डिंग लिरेन को मात दी। 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने चौथे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए डिंग लिरेन को हराया। इस जीत के […]

इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर – प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी व सीएम योगी की भागीदारी रोकने का अनुरोध

प्रयागराज, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में दोनों नेताओं को समारोह में […]

केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार – ‘कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन काम हमने किया’

कोच्चि, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय दक्षिण भारत दौरे के अंतिम दिन बुधवार केरल में कांग्रेस सहित विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। यहां केरल के शक्तिकेंद्र प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन काम हमने किया है। हमारे काम का असर देश […]

हमले के बाद पाकिस्तान सख्त : ईरानी राजदूत को वतन वापसी का भेजा आदेश, अपना राजदूत वापस बुलाया

इस्लामाबाद, 17 जनवरी। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी आतंकवादी समूह के ठिकानों पर मंगलवार को ईरान द्वारा मिसाइल व ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए ईरानी राजदूत को वतन वापसी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया तथा सभी आगामी […]

विधायक अयोग्यता मामला : बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिंदे गुट की याचिका पर महाराष्ट्र विस अध्यक्ष को जारी की नोटिस

मुंबई, 17 जनवरी। बंबई उच्च न्यायालय ने विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के आदेश को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की याचिकाओं पर बुधवार को नार्वेकर और उद्धव ठाकरे समूह के 14 विधायकों को नोटिस जारी की। मामले की सुनवाई के लिए आठ फरवरी […]

जन्मतिथि में बदलाव के लिए AADHAR अब मान्य दस्तावेज नहीं, EPFO ने अपनी लिस्ट से किया बाहर

नई दिल्ली, 17 जनवरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए जानकारी दी है कि अब कोई सदस्य जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) को अपडेट करने या उसमें बदलाव के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। EPFO ने इसे मान्य दस्तावेज की लिस्ट से बाहर कर दिया है। […]

सीएम योगी का खुलासा – ‘राम मंदिर आंदोलन की वजह से संन्यासी हूं’

लखनऊ 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का श्रेय लेने के प्रयास के विपक्षी दलों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन की वजह से वह सन्यासी हैं और मंदिर में जो भी सेवक बन कर आएगा, उसका स्वागत किया […]

अडानी समूह के पास अब समाचार एजेंसी IANS का पूर्ण नियंत्रण, और हिस्सेदारी खरीदी

नई दिल्ली, 17 जनवरी। एशिया के अग्रणी उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लि. का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। अडानी समूह ने आईएएनएस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। समूह की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गई […]

शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स व निफ्टी में 18 माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई, 17 जनवरी। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को हाहाकार मच गया। इसकी अगुआई बैंकिंग सेक्टर ने की, जहां एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सर्वाधिक गिरावट रही। कुल मिलाकर इक्विटी बेंचमार्क यानी सेंसेक्स व निफ्टी 18 माह में एक दिनी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code