hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स व निफ्टी में 18 माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स व निफ्टी में 18 माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स व निफ्टी में 18 माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट

Vinayak Barot
Last updated: January 17, 2024 5:45 pm
Vinayak Barot
Published: January 17, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 17 जनवरी। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को हाहाकार मच गया। इसकी अगुआई बैंकिंग सेक्टर ने की, जहां एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण सर्वाधिक गिरावट रही। कुल मिलाकर इक्विटी बेंचमार्क यानी सेंसेक्स व निफ्टी 18 माह में एक दिनी की सबसे बड़ी गिरावट देखने के बाद बंद हुए।

सेंसेक्स में 1,628.01 अंक या 2.23 प्रतिशत की गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,628.01 अंक या 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,500.76 पर बंद हुआ। बीते सोमवार को इतिहास का उच्चतम स्तर (73,427.59) देखने वाला सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 71,429.30 अंक तक जा गिरा था।

निफ्टी 460.35 अंक गिरकर 21,571.95 के स्तर पर बंद

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 460.35 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,571.95 अंक पर बंद हुआ। 24 घंटे पूर्व (मंगलवार को) अब तक का उच्चतम स्तर (22,124.15) छूने वाला निफ्टी दिन के कारोबार के दौरान 21,550.45 अंक तक जा गिरा था। वस्तुत: जून, 2022 के बाद भारतीय शेयर बाजार में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस निर्णय ने बाजार में बढ़ाई हलचल

दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर की टिप्पणियों ने मार्च दर में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया, जिससे 10 वर्ष के ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई और बाजार में हलचल मच गई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुला और दिन चढ़ने के साथ बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों ने कुछ समर्थन प्रदान किया, अन्यथा सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली।

HDFC बैंक में सर्वाधिक 8.2 फीसदी की गिरावट रही

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक 8.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 30 मार्च, 2020 के बाद से इसकी सबसे तेज गिरावट है। हैवीवेट की मार ने पूरे बैंकिंग क्षेत्र को प्रभावित किया और सभी 12 बैंक निफ्टी स्टॉक लाल रंग में बंद हुए।

बैंक निफ्टी में लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट

इस क्रम में बैंक निफ्टी 2060.70 अंक यानी 4.28 फीसदी की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 46,064.40 पर फिसल गया, जो लगभग दो वर्षों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में हुई, जबकि लाभ में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इन्फोसिस, एलटीआईमाइंडट्री और टीसीएस रहे।

निवेशकों को एक दिन में 4.55 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

सेक्टरों में आईटी को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, मेटल, ऑयल एंड गैस रियल्टी में 1-2 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। इस गिरावट से निवेशकों को 4.55 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ क्योंकि बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 374.95 लाख करोड़ रुपये से घटकर 370.39 लाख करोड़ रुपये हो गया।

You Might Also Like

पीएम ‘गति शक्ति’ की लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी – पुरानी सोच पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा 21वीं सदी का भारत
पीएम मोदी की दक्षिण भारत को सौगात : तिरुवनंतपुरम से 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
विपक्ष के महागठबंधन पर सीएम योगी का हमला, बोले – ‘यह पीएम नहीं, बल्कि देश के खिलाफ साजिश है’
द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय विमानन क्षेत्र की सफल महिला अधिकारियों से मुलाकात की
अफगानिस्तान संकट : काबुल में अगवा सभी भारतीय सुरक्षित, तालिबानी कर रहे दस्तावेजों की जांच
TAGGED:Biggest single day fall in 18 monthsBseNifty and SensexNSEOutcry in the stock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?