hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ जाकर दी श्रद्धांजलि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ जाकर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीयहिन्दी

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ जाकर दी श्रद्धांजलि

Vinayak Barot
Last updated: December 25, 2022 12:29 pm
Vinayak Barot
Published: December 25, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

President Droupadi Murmu paid floral tributes to Shri Atal Bihari Vajpayee, former Prime Minister of India on his birth anniversary at the samadhi of Atal Ji, 'Sadaiv Atal' in New Delhi. pic.twitter.com/C8v8gWWCQm

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 25, 2022

इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व गणमान्य हस्तियों ने भी ‘भारत रत्न’ वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक अनूप जलोटा ने भजन गाए। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।’

Tributes to Atal Ji on his Jayanti. His contribution to India is indelible. His leadership and vision motivate millions of people. pic.twitter.com/tDYNKiGXxj

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हम सबके प्रेरणास्रोत एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलजी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन का नया अध्याय लिखा और विश्व मंच पर देश को एक नई पहचान दिलाई। वे दूरद्रष्टा ही नहीं एक युगद्रष्टा भी थे। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।’’

अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारतीय राजनीति के शिखर स्तंभ अटल जी का जीवन देश को पुनः परम वैभव पर ले जाने में समर्पित रहा। उन्होंने विकास व सुशासन के नये युग की नींव रख अपने नेतृत्व से दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया और जनता में राष्ट्रगौरव का भाव जगाया। आज अटल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।’

भारतीय राजनीति के शिखर स्तंभ अटल जी का जीवन देश को पुनः परम वैभव पर ले जाने में समर्पित रहा।

उन्होंने विकास व सुशासन के नये युग की नींव रख अपने नेतृत्व से दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया और जनता में राष्ट्रगौरव का भाव जगाया।

आज अटल जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। pic.twitter.com/2nZzNjDhIQ

— Amit Shah (@AmitShah) December 25, 2022

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ‘भारतीय राजनीति के युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र को समर्पित आपका जीवन सदैव हमारी प्रेरणा है।’

उधर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेेयी को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।

योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। सीएम योगी ने इसके ही साथ ही सुशासन दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

आपका ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।

आप सभी को 'सुशासन दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 25, 2022

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का एलान किया गया था। बीजेपी की ओर से आज भी सुशासन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग टूटी, 40 श्रमिक फंसे
दिल्ली की हवा एक बार फिर हुई जहरीली, जानें कहां कितना है AQI, राजस्थान का प्रेशर ग्रिड क्यों बन रहा मुसीबत
गुजरात चुनाव : पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे धुआंधार प्रचार, 15 दिनों में आयोजित की जाएंगी 25 रैलियां
महंगाई ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड: कांग्रेस
आयकर : 31 दिसंबर तक 5.89 करोड़ लोगों ने दाखिल किया रिटर्न, अंतिम दिन की संख्या रही 46 लाख
TAGGED:Atal Bihari VajpayeeBirth Anniversarypm modipresidentSadaiv Atalvice president
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?