hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : बेमेतरा में पिकअप-मिनी ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : बेमेतरा में पिकअप-मिनी ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : बेमेतरा में पिकअप-मिनी ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: April 29, 2024 7:50 pm
Revoi Editor
Published: April 29, 2024
Share
SHARE

बेमेतरा, 29 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को मध्य रात्रि बाद बेमेतरा जिले के कठिया गांव के पास हुआ, जब एक पिकअप और मिनी ट्रक की जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला ने रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन में सवार अन्य सभी लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला के ग्राम पथर्रा के लोग नामकरण संस्कार के लिए ग्राम तिरैया गए हुए थे। सभी पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में रेफर किया गया है।

बेमेतरा कलेक्टर-एसपी, विधायक पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने के बाद बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणवीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा, ‘आठ लोगों की मौत की खबर है। घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा के अस्पताल और रायपुर के एम्स में रेफर किया गया है। डॉक्टर से बातचीत कर और समुचित उपचार के दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं शवों के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जो भी शासकीय सहायता राशि होगी, मृतकों के परिजनों को देने को कहा गया है।’

बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 29, 2024

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

You Might Also Like

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह खतरे से बाहर, प्लेटलेटस् में हो रही वृद्धि
मुस्लिम धर्म गुरुओं ने UP मदरसा बोर्ड अधिनियम की वैधता बरकरार रखने के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या कहा…
अब जानवरों में भी कोरोना के लक्षण, हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 शेर पॉजिटिव
रूस हिंसा रोके, यूक्रेन की संप्रभुता, प्रादेशिक अखंडता का सम्मान हो : भारत
कुरनूल बस हादसे में फोरेंसिक टीम का चौंकाने वाला खुलासा – सैकड़ों स्मार्टफोन के विस्फोट से भड़की आग
TAGGED:23 others injurednine people diedPickup-mini truck collision in BemetaraTragic accident in Chhattisgarh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?