hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एशिया कप क्रिकेट को हरी झंडी : एसीसी ने पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को दी मंजूरी, टीम इंडिया के मैच श्रीलंका में होंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एशिया कप क्रिकेट को हरी झंडी : एसीसी ने पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को दी मंजूरी, टीम इंडिया के मैच श्रीलंका में होंगे
खेलहिन्दी

एशिया कप क्रिकेट को हरी झंडी : एसीसी ने पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को दी मंजूरी, टीम इंडिया के मैच श्रीलंका में होंगे

Vinayak Barot
Last updated: June 15, 2023 8:00 pm
Vinayak Barot
Published: June 15, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 जून। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर पिछले कुछ महीनों से जारी जद्दोजहद अंततः खत्म हो गई, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की अगुआई वाली एशियाई क्रिकेट परिषद  (एसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के हाइब्रिड मॉडल को पिछले हफ्ते मंजूरी दे दी।

31 अगस्त से होगा आयोजन, पाकिस्तान को सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी

एसीसी ने इसके साथ ही एक दिनी प्रारूप में खेले जाने वाले टूर्नामेंट की तिथियों का भी एलान कर दिया। छह टीमों के बीच यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से 17 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत मूल मेजबान पाकिस्तान सिर्फ चार मैचों की मेजबानी करेगा जबकि फाइनल सहित शेष नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे और पाकिस्तान के ग्रुप में होने के बावजूद टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी।

आयोजन स्थल को लेकर महीनों से भिड़े हुए थे भारत और पाकिस्तान

दरअसल, बीसीसीआई और पीसीबी महीनों से एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर आपस में भिड़े हुए थे। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव कारण वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा। वहीं पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने के लिए तैयार नहीं था। फिलहाल पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिलने के साथ आयोजन का रास्ता साफ हुआ। यह नए मॉडल अब 15 वर्षों बाद उसे एशिया कप की मेजबानी करने की अनुमति देगा। इस मॉडल के तहत ही श्रीलंका में भी मैच आयोजित किए जाएंगे।

फाइनल सहित 9 मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा

एसीसी ने एक बयान में कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितम्बर तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में और फाइनल सहित नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।’

Dates and venues have been finalised for the Asia Cup 2023! The tournament will be held from 31st August to 17th September in a hybrid model – with 4 matches being held in Pakistan and the rest in Sri Lanka! https://t.co/bvkfSSAp9w#AsiaCup #ACC

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) June 15, 2023

भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में

टूर्नामेंट के आगामी संस्करण के मुकाबले दो चरणों में होंगे। प्रारंभिक लीग में तीन-तीन टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण में जाएंगी। भारत को लीग चरण में पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे समूह में हैं। दोनों समूहों की दो टीमें सुपर फोर राउंड-रॉबिन चरण में प्रवेश करेंगी। सुपर फोर राउंड-रॉबिन चरण की दोनों शीर्ष टीमें फाइनल खेलेंगी।

पाकिस्तान में भारत की गैरमौजूदगी वाले चार मैच – पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे। वहीं भारत बनाम पाकिस्तान, और भारत बनाम नेपाल मुकाबलों के अलावा सुपर चार के सभी छह मैच पल्लेकल या गॉल में होंगे। पिछले वर्ष एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था और टी20 प्रारूप में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया था।

एशिया कप कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के साथ ही अक्टूबर-नवम्बर में वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम का भारत आना भी तय हो गया। दोनों टीमें अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को लीग चरण में खेल सकती हैं।

You Might Also Like

मकाऊ ओपन : लक्ष्य व मन्नेपल्ली कठिन जीत से सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर
सोनिया गांधी की तेलंगानावासियों से कांग्रेस को समर्थन की अपील, जारी किया वीडियो संदेश
UP में तेजी से बढ़ रहे अवैध कारोबार, बोले अखिलेश – पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा सरकार
लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित, अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप
UP के हर जिले में गायों के लिए ‘घर’ बनाएगी योगी सरकार, आदर्श गौशाला से बढ़ेंगे रोजगार… जानें खासियत?
TAGGED:ACC approves hybrid modelAsia Cup cricket clearedCrickethybrid model of PCBteam india will play in sri lanka
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?