hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एएसआई ने शुरू किया ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एएसआई ने शुरू किया ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार
राष्ट्रीयहिन्दी

एएसआई ने शुरू किया ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार

Vinayak Barot
Last updated: August 4, 2023 2:26 pm
Vinayak Barot
Published: August 4, 2023
Share
SHARE

वाराणसी, 4 अगस्त। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण शुक्रवार सुबह शुरू कर दिया। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने मीडिया को बताया कि एएसआई की 43 सदस्यीय एक टीम सुबह करीब सात बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और काम शुरू किया। सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक होने की संभावना है।

मदन मोहन यादव ने बताया कि सर्वे का काम पांच-छह दिनों तक चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हिंदू याचिकाकर्ता अपने वकीलों के साथ मौके पर मौजूद हैं। मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई भी उपस्थित नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे से अलग रहने का फैसला किया है।

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्लिम पक्ष के वकील इस सर्वे में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि मुसलमानों की तरफ से उच्चतम न्यायालय में इस सर्वे के निर्णय को पहले ही चुनौती दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, “उच्च न्यायालय ने बिना तोड़-फोड़ किए एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे का आदेश दिया है। अंजुमन इंतज़ामिया मसाजिद कमेटी ने कल ही उच्चतम न्यायालय में इस आदेश के विरुद्ध अपील कर दी थी जिसकी आज सुनवाई होनी है। इसकी सूचना हमने वाराणसी के उच्च अधिकारियो को दे दी थी।”

यासीन ने कहा, “हमारा अनुरोध था कि शीर्ष अदालत के आदेश तक सर्वे स्थगित रखा जाए। दिल्ली से हमारे अधिवक्ता ने भी इसी आशय का पत्र यहां के अधिकारी को भेजा था लेकिन उसका जवाब नहीं मिलने पर कमेटी ने देर रात बैठक करके तय किया कि वह इस सर्वे से विरत रहेगी।”

इससे पहले, वाराणसी की जिला अदालत के निर्णय के बाद एएसआई की टीम ने गत 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी और मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष रखने को कहा था।

उच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी, ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय के निर्णय को बृहस्पतिवार को ही उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

You Might Also Like

डिजिटल अरेस्ट से जुड़े नेटवर्क की जांच करेगी CBI, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल
झारखंड : रांची में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से कुचल कर महिला दरोगा की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने ‘न्याय की देवी’ की प्रतिमा में बदलाव पर जताया कड़ा विरोध
महाकुंभ 2025: सासंद चंद्रशेखर के बयान पर भड़की वीएचपी, कहा- जो खुद को रावण कहता है वो…
ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु सेमीफाइनल में, तन्वी का साहसिक सफर थमा
TAGGED:ASIboycottknowledge baseMuslim sidesurvey
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

ગુજરાત યુનિવર્સિટીની પરીક્ષા બે તબક્કામાં લેવાશે, જુઓ તારીખ અને સંપૂર્ણ ટાઇમટેબલ

sanket
sanket
August 19, 2020
80 વર્ષના આ વૃદ્વા પોતાની 12 વીઘા જમીન PM મોદીના નામે કરવા માંગે છે, આ છે કારણ
रक्षा मंत्री राजनाथ 23-26 अगस्त तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
BLO को राहत : निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया का समय एक सप्ताह के लिए बढ़ाया
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव : भाजपा और सपा पर भारी पड़े निर्दलीय उम्मीदवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?