hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?

Revoi Editor
Last updated: July 23, 2026 6:08 pm
Revoi Editor
Published: July 23, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जुलाई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर उस पत्र को साझा किया, जिसमें कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम साढ़े छह बजे बंद करने की अपील की गई है। उन्होंने साथ ही आशंका जताते हुए पूछा कि क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के निर्देशों के अनुपालन में नई दिल्ली व्यापारिक संघ (NDTA) की तरफ से जारी इस आदेश की कॉपी के साथ अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश। जबर्दस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?’

कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश।

जबरदस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी? pic.twitter.com/3zEnT6yLUf

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026

पत्र में बताई गई आदेश जारी करने की वजह

केजरीवाल ने आदेश की जो कॉपी शेयर की, उसमें लिखा हुआ है, ‘NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह के अनुसार, CP (कनॉट प्लेस) के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए, यह सख्त निर्देश दिया गया है कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान (जिनमें ऑफिस और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं) आज, यानी 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं।’

व्यापारियों से की गई सहयोग करने की अपील

पत्र में आगे लिखा गया, ‘सभी प्रतिष्ठान मालिकों/कब्जा करने वालों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और ऊपर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और संपत्ति के नुकसान या चोट लगने जैसी घटनाओं से खुद को सुरक्षित रखा जा सके।’

केजरीवाल ने लिखा – मोदीजी की पूरी पोल खुल गई

इससे पहले शेयर की एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने पिछले वर्ष हुए NEET के पेपर लीक मामले में आरोपित बनाए शख्स को क्लीन चिट मिलने का मुद्दा उठाते हुए लिखा था, ‘लीजिए। मोदी जी की पूरी पोल खुल गई। 2024 में NEET का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जान बूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की, जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी। वाह मोदी जी वाह। आप से ना हो पाएगा क्योंकि आपकी नीयत में खोट है।’

लीजिए। मोदी जी की पूरी पोल खुल गई।

2024 में NEET का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी।

और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी।… https://t.co/bwbexAwjQa

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026

अपनी इस पोस्ट के साथ केजरीवाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई की एक पोस्ट को भी रिपोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि, ‘CBI का कहना है कि NEET-UG ’24 का प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में संजीव मुखिया की भूमिका का कोई सबूत नहीं मिला है। CBI ने गुरुवार को कहा कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि संजीव कुमार, उर्फ ​​संजीव मुखिया, NEET-UG 2024 का प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में शामिल था।’

You Might Also Like

सीजेआई रमना ने मीडिया को फिर दी नसीहत – खुद को ईमानदार पत्रकारिता तक सीमित रखे ।
भारत ने तीसरी बार जीती सुल्तान जोहोर कप हॉकी, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया
उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया आरोप – पहले ही बात मान लेते तो नहीं बनती ‘महा विकास अघाड़ी’
Google की ऐतिहासिक उपलब्धि : पहली बार हासिल किया 100 अरब डॉलर का तिमाही राजस्व
लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्‍टर के थे पायलट
TAGGED:Arvind kejriwalJantar MantarKejriwal expressed apprehensionmodi governmentWill once again launch a brutal attack
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

आयशा ए मलिक बनेंगी पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज, जेसीपी से मिली मंजूरी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 7, 2022
आईपीएल-19 : शुरुआत 28 मार्च से होगी, फाइनल 31 मई को प्रस्तावित
बॉलीवुड : नो एंट्री’ के सीक्वल में ट्रिपल रोल में नजर आयेंगे अभिनेता सलमान खान
इसरो ने दी जानकारी : चंद्रयान-3 की कक्षा बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
JEE Main 2024 : अबू धाबी भी JEE Main के नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल, दुबई और शारजाह पहले से ही नामित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?