hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्‍टर के थे पायलट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्‍टर के थे पायलट
देश-विदेशहिन्दी

लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्‍टर के थे पायलट

sanket
Last updated: December 9, 2021 3:49 pm
sanket
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्‍ली, 9 दिसम्बर। कुन्‍नूर हेलीकाप्‍टर हादसे की भेंट चढ़े सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत अन्‍य 13 पर पूरा देश शोक मना रहा है। कुन्‍नूर हादसे में केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही जिंदा बचे हैं और उनका भी इलाज वैलिंगटन के अस्‍पताल में चल रहा है। वे फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर हैं और उन्‍हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री ने संसद को दी है। जिस जगह ये हादसा हुआ वो लैंडिंग की जगह से महज दस मिनट की दूरी पर थी।

बता दें कि कैप्‍टन वरुण बेहद अनुभवी पायलट हैं। उन्‍हें शौर्य चक्र से नवाजा जा चुका है। ये शांति के समय में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पदक है। आपको बता दें कि जनरल रावत सेना के दूसरे सर्वोच्‍च अधिकारी थे जिनकी मौत पद पर रहते हुए हुइ थी। इससे पहले जनरल बिपिन चंद जोशी (बीसी जोशी) का निधन उस वक्‍त हुआ था जब वो सेनाध्‍यक्ष थे।

ये पदक उन्‍हें एलसीए तेजस की उड़ान के दौरान सामने आई आपात स्थिति में खुद को सावधानी से सकुशल बचाने के लिए दिया गया था। 12 अक्‍टूबर 2020 को वो तेजस की उड़ान पर थे। इस विमान को वो अकेले उड़ा रहे थे। तभी इस विमान में तकनीकी दिक्‍कत आ गई। विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम में आई गड़बड़ी आ गई और विमान का लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम भी फेल होने लगा था। उस वक्‍त वो अपने एयरबेस से काफी दूर थे और उनकी ऊंचाई भी काफी अधिक थी। काकपिट का प्रेशर सिस्‍टम खराब आने से लगातार हालात खराब हो रहे थे। उन्‍होंने बिना देर लगाए न सिर्फ स्थिति को संभाला और सही फैसला भी लिया।

उन्‍होंने विमान में हुई तकनीकी दिक्‍कत का पता लगाया और उस पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की। इसमें उन्‍हें आंशिक रूप से सफलता भी मिली और किसी तरह से वो विमान पर दोबारा कंट्रोल पाने में कामयाब रहे। लेकिन दस हजार फीट पर विमान में फिर दिक्‍कत आ गई और वो इसका कंट्रोल फिर खो बैठे। विमान तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था और वक्‍त लगातार कम हो रहा था।

उनके पास केवल एक ही विकल्‍प था कि वो या तो विमान से बाहर निकल जाएं और विमान को दुर्घटनाग्रस्‍त होने दें या फिर उस पर दोबारा नियंत्रण के लिए दोबारा कोशिश करें। उन्‍होंने विमान पर दोबारा नियंत्रण की कोशिश की। उनका ये फैसला उनकी जान पर भारी पड़ सकता था। लेकिन वो अपनी कोशिश में कामयाब रहे और विमान को कई खराबियों के बीच सही सलामत जमीन पर उतार लिया।

इस तरह से हजारों करोड़ के विमान को खोने से उन्‍होंने बचा लिया था। इसके लिए उन्‍हें विंग कमांडर से ग्रुप कैैप्‍टन बनाया गया और शौर्य चक्र से नवाजा गया था। विमान को बचाने की कोशिश में उन्‍होंने जी फोर्स की हदों को पार किया था। इस दौरान उन्‍हें अपनी ट्रेनिंग के वो पल काम आए जो इसी समय के लिए बताए जाते हैं। आपको बता दें कि तेजस विमान की तैनाती वर्ष 2016 में सुलूर एयरबेस पर ही की गई थी। हालांकि बाद में तेजस एमके जो एक इंप्रूव जेट है उसके आर्डर भी दिए जा चुके हैं। ।

You Might Also Like

Stock market : शेयर बाजार में आज पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 176 अंक उछला, निफ्टी 24690 के पार
दिल्ली आबकारी नीति केस : सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी
WFI को झटका : दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी
गुजरात विधानसभा चुनाव : पहले चरण का प्रचार अभियान थमा, 89 सीटों पर एक दिसम्बर को होगी वोटिंग
Ind vs Ban 2nd Test: भारत ने टॉस जीता, बांग्लादेश पहले करेगा बल्लेबाजी, क्या है प्लेइंग इलेवन?
TAGGED:Group captain varun singhhindiNational
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?