hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इसरो ने दी जानकारी : चंद्रयान-3 की कक्षा बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > इसरो ने दी जानकारी : चंद्रयान-3 की कक्षा बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
राष्ट्रीयहिन्दी

इसरो ने दी जानकारी : चंद्रयान-3 की कक्षा बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

Vinayak Barot
Last updated: July 18, 2023 6:05 pm
Vinayak Barot
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन  चंद्रयान-3 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है और इसकी कक्षा बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया (पृथ्वी से जुड़ी पेरिगी फायरिंग) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया है। इसरो ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए यह भी कहा कि अगली फायरिंग 20 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच करने की योजना है।

Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.

The third orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru.

The next firing is planned for July 20, 2023, between 2 and 3 pm IST.

— ISRO (@isro) July 18, 2023

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते 14 जुलाई को इसरो के वैज्ञानिकों ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से LVM3-M4 रॉकेट पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जो दोपहर 2.35 बजे उड़ान भरने के 17 मिनट बाद, सटीक कक्षा में स्थापित किया गया था।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा था कि प्रक्षेपण यान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतरिक्ष यान के लिए आवश्यक प्रारंभिक शर्तें ‘बहुत सटीक’ प्रदान की गई हैं।

वहीं चंद्रयान-3 ले जाने वाले LVM3-M4 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के बाद इसके परियोजना निदेशक पी.वीरमुथुवेल ने कहा था कि इसरो इस्टार्क (ISTRAC) से अंतरिक्ष यान की बारीकी से निगरानी और नियंत्रण करेगा।

वीरमुथुवेल ने कहा, ‘कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आने वाली हैं, जिनमें पृथ्वी से जुड़े युद्धाभ्यास, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश और लैंडर को अलग करना, डीबूस्ट युद्धाभ्यास का एक सेट और अंत में (चंद्र सतह पर) सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पावर डिसेंट चरण शामिल है।’

You Might Also Like

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : कोर्ट ने एएसआई सर्वे में वुजूखाने को शामिल करने की अर्जी खारिज की
बॉलीवुड : अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ का गाना ‘आया ये झुंड है’ हुआ रिलीज
पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों का हौसला बढ़ाया, पाकिस्तान के दावे की हवा भी निकाली
आईपीएल 2023 : सीएसके के नाम मौजूदा सत्र का सर्वोच्च स्कोर, केकेआर को हरा धोनी एंड कम्पनी अंक तालिका में शीर्षस्थ
थॉमस कप : लक्ष्य, आयुष व सात्विक-चिराग के सहारे भारत सेमीफाइनल में, पूर्व चैम्पियनों ने चीनी ताइपे को दी शिकस्त
TAGGED:Chandrayaan-3isrothird orbit-raising maneuver
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?