अनुराग ठाकुर ने फिर भरी हुंकार – ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार है भारत

नई दिल्ली, 20 मार्च। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक बार फिर हुंकार भरते हुए कहा कि भारत 2030 युवा ओलम्पिक और 2036 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

भाजपा नेता ठाकुर ने सीएनएन.न्यूज18 के ‘राइजिंग भारत’ सम्मेलन में कहा कि मेजबानी की दावेदारी के लिए आमंत्रण के साथ ही भारत इसकी मेजबानी के लिए तैयार होगा। उन्होंने कहा, ‘भारत 2030 युवा ओलम्पिक और 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए तैयार है।’ उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 2024 के बाद 2028 ओलम्पिक लॉस एंजलिस में और 2032 ओलम्पिक ब्रिस्बन में आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलम्पिक खेलों की मेजबानी पर अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) फैसला करेगी।

खेलों के लिए भारत से बड़ा बाजार नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारे पास युवाशक्ति है। खेलों के लिए भारत से बड़ा बाजार नहीं है।’ उन्होंने बताया कि बीते दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां क्रिकेट टेस्ट मैच देखने ब्रिटेन से करीब 4000 क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचे थे और उन्होंने स्टेडियम की तारीफ भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular