hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सलमान खान के आवास पर फायरिंग का मामला : आरोपितों को हथियार सप्लाई करने वाले अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > सलमान खान के आवास पर फायरिंग का मामला : आरोपितों को हथियार सप्लाई करने वाले अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी
अपराधबॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के आवास पर फायरिंग का मामला : आरोपितों को हथियार सप्लाई करने वाले अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में की खुदकुशी

Revoi Editor
Last updated: May 1, 2024 5:33 pm
Revoi Editor
Published: May 1, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 1 मई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपितों को हथियार मुहैय्या कराने वाले एक आरोपित अनुज थापन ने खुदकुशी कर ली है। थापन ने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदेश सरकार ने थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप के बाथरूम में आत्महत्या की। इसके लिए उसने दरी के कपड़े का इस्तेमाल किया। फंदे को बाथरूम की खिड़की से लगाकर उसने सुसाइड किया। लॉकअप से लेकर बाथरूम के प्रवेश तक का सीसीटीवी फुटेज पुलिस की निगरानी में है। लेकिन बाथरूम के अंदर जहां उसने फांसी लगाई, वहां कोई निगरानी नहीं है।

हथियारों की सप्लाई करने में हुआ था गिरफ्तार

सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग केस में हफ्तेभर पहले पुलिस ने दो आरोपितों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 वर्षीय अनुज थापन शामिल थे। अनुज कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वह ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता था। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

क्राइम ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिनका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के अनुसार इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी। अनुज और सुभाष ने ही 15 मार्च के दिन फायर करने वाले आरोपितों – विक्की और सागर को दो देशी पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराई थी। थापन पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और वसूली के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने लगाया था मकोका एक्ट

मुंबई पुलिस ने इस मामले में सभी गिरफ्तार आरोपितों पर मकोका एक्ट लगा दिया था। इस केस में बिश्नोई गैंग के दो शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इस केस में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन बाद में एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ दी गईं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है। अब पुलिस ने मकोका एक्ट भी लगा दिया है, जिससे ये केस बहुत मजबूत हो चुका है।

सलमान के घर हुई थी 5 राउंड फायरिंग

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को तड़के चार बजकर 52 मिनट सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। लेकिन एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी जबकि एक गोली वहां लगे नेट को चीरती हुई सलमान के घर के अंदर ड्राइंग रूम की दीवार पर जा कर लगी थी। इसके बाद आरोपित एक चर्च के पास अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। वायरल हुई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था, ‘हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी।’

You Might Also Like

पीएम मोदी ने भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा को दिखाई हरी झंडी, जानिए इसकी खासियतें और कीमत
हिमाचल बना शत प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला राज्य, केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
मध्य प्रदेश: उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा
पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 573 अंक टूटा
अखिलेश यादव ने कहा – वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक का विरोध करेगी सपा
TAGGED:Anuj ThapanSalman Khan's residence firing casesuicide in police custodyThapan committed suicide
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

संकटग्रस्त अफगानिस्तान में निर्बाध रूप से मानवीय सहायता पहुंचाया जाना जरूरी : डॉ. जयशंकर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 14, 2021
खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया आश्वस्त – देश में जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं, खाद्यान्न और तेल का भंडार भरपूर  
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए 2024 के राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार
સોશિયલિઝમ, કમ્યુનિઝમથી ગરીબી નહીં હટે, તેના કારણે એક સદીમાં 10 કરોડ લોકો મોતને ભેંટયા: ટ્રમ્પ
पंजाब सरकार ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट को साजिश करार दिया, सीएम चन्नी बोले – बम लगाते वक्त हुआ धमाका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?