hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस का वॉकआउट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक : विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस का वॉकआउट
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक : विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ध्वनि मत से पारित, कांग्रेस का वॉकआउट

Vinayak Barot
Last updated: September 16, 2022 11:43 am
Vinayak Barot
Published: September 16, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 16 सितम्बर। कर्नाटक विधान परिषद ने गुरुवार को कांग्रेस के वॉकआउट के बाद धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार विधेयक, 2021 या धर्मांतरण विरोधी विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इससे पहले गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने विधेयक को उच्च सदन में पेश किया। पिछले साल दिसम्बर में इस विधेयक को विधानसभा में पारित किया गया था, लेकिन बहुमत की कमी के कारण परिषद में पेश नहीं किया गया था।

बोम्मई सरकार ने पिछले वर्ष दिसम्बर में विधानसभा में पारित किया था विधेयक

ऊपरी सदन में लंबित विधेयक के पारित होने के बाद बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस वर्ष मई में विधेयक को प्रभावी बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था। इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमे दोनों के नेता अकसर ही सदन में बहस करते रहे हैं।

गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र बोले – व्यापक धर्मांतरण से राज्य मे शांति भंग हुई है

अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हाल के दिनों में धर्मांतरण व्यापक हो गया है और प्रलोभन और बल के माध्यम से सामूहिक धर्मांतरण हुआ है, जिससे शांति भंग हुई है और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच अविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिल किसी की धार्मिक स्वतंत्रता नहीं छीनता है और कोई भी अपनी पसंद के धर्म का पालन कर सकता है, लेकिन दबाव और लालच में नहीं।

अधिनियम केवल जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करता है – कानून मंत्री मधु स्वामी 

कर्नाटक के कानून मंत्री जेसी मधु स्वामी ने कहा कि अधिनियम केवल जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करता है। स्वामी ने कहा, ‘हमने ऐसा कोई संशोधन नहीं किया है, जो स्वयंसेवी धर्मांतरण को रोक सके। हमने जबरन धर्मांतरण को प्रतिबंधित करने के लिए संशोधन किए हैं। हम अपने धर्म की रक्षा कर रहे हैं, हम जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए यह विधेयक लाए हैं। हमने कहीं भी किसी की इच्छा को प्रतिबंधित नहीं किया है।’ वहीं कांग्रेस की ओर से धर्म परिवर्तन को एक ‘निजी मामला’ और एक व्यक्ति की पसंद का अधिकार बताया गया।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : रेलवे ने वाराणसी को दी सौगात, मंडुवाडीह स्टेशन अब ‘बनारस’ के नाम से जाना जाएगा
सपा, बसपा, कांग्रेस ने UP का बेड़ा गर्क किया… योगी के मंत्री नंदी का विपक्ष पर प्रहार
रूस से गोवा आ रहे विमान में बम की धमकी से हड़कंप, उज्बेकिस्तान डायवर्ट की गई फ्लाइट
उज्जैन : होली पर भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 लोग झुलसे, 5 इंदौर रेफर
विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर पीएम मोदी ने लगाया विराम, बोले- ‘कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया’
TAGGED:Anti-Conversion BillBJPCM Basavaraj BommaiCOngressKarnataka Legislative Council
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?