Homeहिन्दीराजनीतिपुलिस को बदतमीज कहने का जवाब दें अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

पुलिस को बदतमीज कहने का जवाब दें अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पुलिस के जवानों को बदतमीज कहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसका जवाब जनता को देना होगा।

मौर्य ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि सपा के गुंडों को पिछले पांच सालों में पुलिस ने ठीक कर दिया जिससे अखिलेश बहुत नाराज है और पुलिस के जवानों को बदतमीज बोल रहे है मगर इसका जवाब उन्हें जनता को देना होगा। वास्तव में वह बौखला गये हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के स्तरहीन बयान से पता चलता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। दो चरण के चुनाव में ही साइकिल उड़कर के सैफई पहुंच गई है। कमल खिल गया है। इसीलिए संतुलन जो बिगड़ रहा है उस का कारण एकमात्र यही है।

मौर्य ने जनता से कहा कि एक साइकिल का बटन दबाओगे तो एक हजार गुंडों को जन्म देने का काम करोगे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के समय बिजली आती नहीं थी और भाजपा के समय बिजली जाती नहीं है। ट्रांसफार्मर जल जाए तो बिना पैसा दिये लगता नहीं था अब बिना पैसा दिये ट्रांसफार्मर लग जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments