hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 20 फरवरी को मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी चुनाव : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 20 फरवरी को मतदान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 20 फरवरी को मतदान

Vinayak Barot
Last updated: February 18, 2022 12:21 pm
Vinayak Barot
Published: February 18, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों पर शुक्रवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। राज्य में सात चरण में हो रहे चुनाव के दौरान तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को होने वाले मतदान में 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण वाली सीटों पर 02 करोड़ 15 लाख 75 हजार 430 मतदाता हैं।

इसमें एक करोड़ 16 लाख 12 हजार 10 पुरुष मतदाता और 99 लाख 62 हजार 324 महिला मतदाताओं के अलावा 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इस चरण में बृज क्षेत्र के पांच जिलों फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा और कासगंज की 19, अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा जिले की 27 तथा बुंदेलखंड के पांच जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर की 13 सीटों पर चुनाव होना है।

इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) का सबसे मजबूत गढ़ एटा, इटावा और मैनपुरी की ‘यादव बैल्ट’ भी शामिल है, जिस पर पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा के किले में जबरदस्त सेंधमारी की थी। तीसरे चरण की 59 में से 49 सीटों पर 2107 में भाजपा ने कब्जा जमाया था, जबकि मात्र नौ सीटें सपा और एक सीट पर कांग्रेस जीत सकी थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इस इलाके में खाता भी नहीं खुल सका था। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे विपक्षी दलों को इस चुनाव में तीसरे चरण वाली सीटों पर खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद है वहीं, भाजपा किसी भी कीमत पर इस इलाके में खुद को कमजोर नहीं पड़ने देने की भरपूर कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि पहले दो चरण के चुनाव में 20 जिलों की 113 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसमें 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण में योगी सरकार के मंत्री ही नहीं बल्कि केन्द्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इनमें केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल तीसरे चरण के मतदान वाली सबसे खास सीटों में शुमार मैनपुरी की करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। इसी जिले की भोगांव सीट पर योगी सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और कानपुर जिले की महाराजगंज सीट पर सतीश महाना किस्मत आजमा रहे हैं।

चर्चित चेहरों वाली अन्य प्रमुख सीटों में सादाबाद, जसवंतनगर, फर्रुखाबाद और कन्नौज सीट शामिल है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। जबकि मुलायम के समधी हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर सिरसागंज सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर उपाध्याय इस बार सादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं। हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे असीम अरुण कन्नौज (सु) सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद फर्रुखाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने 2017 में कानपुर की किदवईनगर सीट पर अजय कपूर और गोविंदनगर सीट पर करिश्मा ठाकुर की बहुत कम मतों से हार के एक बार फिर इस चुनाव में दोनों को उम्मीदवार बनाया है। इस चरण वाली सीटों पर लगभग एक महीने से अधिक समय से चल रहे धुआंधार चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी।

तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों में से लगभग दो दर्जन सीटों पर दलित मतदाता और इतनी ही सीटों पर पिछड़ी जातियाें का बाहुल्य हार जीत का फैसला करता है। इस चुनाव में किसानों की नाराजगी भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं, विरोधी खेमे में सपा इस इलाके में अपने परंपरागत गढ़ के अलावा बसपा बुंदेलखंड में अपने प्रदर्शन को श्रेष्ठता के शिखर पर ले जाने के लिये प्रयासरत है। इससे पहले 2012 में जब सपा ने सरकार बनायी थी, उस समय भी सपा को इस इलाके की इन 59 सीटों में से 37 सीटें मिली थीं।

(PHOTO-FILE)

You Might Also Like

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से 2 जहाजों को छुड़ाया, 19 पाकिस्तानियों का किया रेस्क्यू
कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के हत्यारे को 14 दिनों की पुलिस हिरासत, सीएम ममता बोलीं – ‘यह मेरी व्यक्तिगत क्षति’
पेपर लीक मामला: भाजपा पर भड़के राहुल गाँधी, कहा- छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही सरकार
तमिलनाडु विधानसभा में AIADMK की सियासी जंग, ईपीएस और वेलुमणि आमने-सामने
दो रिसेप्शन, रिश्तेदारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट…राजस्थान में होगी राघव-परिणीति की डेस्टिनेशन शादी
TAGGED:BJPbspCOngressELECTION-2022spup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?