hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

Vinayak Barot
Last updated: July 19, 2022 12:21 am
Vinayak Barot
Published: July 19, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 18 जुलाई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दे दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कदम ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस में शामिल होकर ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया। भाजपा-शिवसेना सरकार (2014-19) में रामदास कदम ने महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं।

एमवीए सरकार में मंत्री पद नहीं मिला, विधान परिषद के दूसरे कार्यकाल से भी वंचित

हालांकि ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार (नवंबर 2019 से जून 2022) में कदम को मंत्री पद नहीं दिया गया था, जिससे शायद उन्हें निराशा हुई थी। यही नहीं, वरन पिछले वर्ष उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में एक और कार्यकाल से भी वंचित कर दिया गया था।

अनिल परब से विवाद के बाद भी पार्टी छोड़ने के संकेत मिले थे

रामदास कदम ने इस वर्ष की शुरुआत में पार्टी के एक अन्य नेता अनिल परब के साथ अनबन के बाद शिवसेना द्वारा दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी। परब के साथ एक विवाद ने अटकलों को हवा दी थी कि कदम शिवसेना छोड़ देंगे, लेकिन जब उन्होंने पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत से मुलाकात की तो उन्हें शांत कर दिया गया था।

कदम के विधायक बेटे योगेश पहले ही शिंदे गुट में शामिल

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के 39 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। रामदास कदम के बेटे योगेश कदम, रत्नागिरी जिले की दपोली सीट से विधायक हैं और वह भी शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

You Might Also Like

‘पीएम ने चुन-चुनकर नगीने शामिल किए’ मंत्री कौशल किशोर के घर हुई हत्या के मामले पर बोली कांग्रेस
‘हिंदुत्व वॉच’ को बंद करना ‘एक्स’ को पड़ा भारी, हाईकोर्ट में हुई पेशी तो सरकार पर उठाया सवाल, दी यह दलील
श्रीलंका ने तमिलनाडु के दो मछुआरों को किया रिहा, एक का शव भी सौंपा
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी को जारी की नई नोटिस
रणजी ट्रॉफी फाइनल : शतकवीर मुशीर के अलावा श्रेयस व रहाणे भी जमे, मुंबई ने विदर्भ को दिया 538 रनों का लक्ष्य
TAGGED:MAHARASHTRARamdas Kadamshiv sena
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?