hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान
राष्ट्रीयकारोबारहिन्दी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

Revoi Editor
Last updated: March 28, 2025 6:08 pm
Revoi Editor
Published: March 28, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 मार्च। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सातवें वित्त आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। सरकार की ओर से यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी के बाद पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा।

एक वर्ष में महंगाई भत्ते में की जाती है दो बार बढ़ोतरी 

सातवें वित्त आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक वर्ष में महंगाई भत्ते में दो बार बढ़ोतरी की जाती है, जो कि छमाही आधार पर की जाती है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इससे पहले जुलाई 2024 में बढ़ोतरी की गई थी। तब महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद यह 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था।

अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है, तो महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले 26,500 रुपये का महंगाई भत्ता था। वहीं, अब यह बढ़कर 27,500 रुपये हो जाएगा। यानी 50 हजार की बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

जनवरी और फरवरी महीने के साथ मार्च का भी मिलेगा महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के आखिर में किया गया है। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत की नई बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब हुआ कि केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने के साथ मार्च का भी महंगाई भत्ता उनकी सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा।

नए वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के पहले महीने जनवरी से लागू होने की उम्मीद 

हाल ही में सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन भी कर दिया है। नए वेतन आयोग की सिफारिशें अगले साल यानी 2026 के पहले महीने जनवरी से लागू होने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। यह बढ़ोतरी मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर तय की गई है, जिसका मतलब है कि सांसदों के वेतन में यह बदलाव महंगाई दर के अनुसार किया गया है।

You Might Also Like

बॉलीवुड की नाक बचाएगी कार्तिक की फिल्म? 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
विश्व तीरंदाजी : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्मिथ ने माना – विराट एंड कम्पनी टी20 विश्व खिताब की प्रबल दावेदार
मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, कहा – बेरोजगारी देश में सबसे ज्वंलत मुद्दा है
एशियाई बैडमिंटन : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और साइना की चुनौती टूटी
TAGGED:announcementfor central employeesincrease in dearness allowance
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

PM मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर किया नमन, सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश

Revoi Editor
Revoi Editor
December 27, 2025
चोटिल केएल राहुल और जयदेव उनादकट आईपीएल 2023 से बाहर, WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका
राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ का असर : अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर सितंबर में 3% पर पहुंची
पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से अब तक 937 लोगों की मौत, पीएम ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
छठ महापर्व के दिन दिल्ली में शराब बंदी, एलजी ने घोषित किया ड्राई डे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?