1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. अमित शाह ने त्रिपुरा में कांग्रेस पर कसा तंज – भाजपा के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट से कांग्रेसी कर रहे इलू-इलू
अमित शाह ने त्रिपुरा में कांग्रेस पर कसा तंज – भाजपा के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट से कांग्रेसी कर रहे इलू-इलू

अमित शाह ने त्रिपुरा में कांग्रेस पर कसा तंज – भाजपा के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट से कांग्रेसी कर रहे इलू-इलू

0
Social Share

चांदीपुर (अगरतला), 12 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, माकपा और टिपरा मोथा की ‘तिहरी मुसीबत’ का सामना कर रहा है। यहां उनाकोटी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आमजन से अपील की, “यदि आप इस ‘तिहरी मुसीबत’ से बचना चाहते हैं तो ‘डबल इंजन’ वाली भाजपा सरकार को वोट दें।”

अमित शाह ने यह भी कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला वाम दल अब लोगों को ‘धोखा’ देने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है। जितेंद्र चौधरी माकपा के शीर्ष आदिवासी नेताओं में से एक हैं और त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

माकपा और कांग्रेस 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में मिलकर लड़ रही हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस और वाम दल का एक साथ आना इस बात का संकेत है कि उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हार मान ली है। भाजपा के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट से कांग्रेसी इलू-इलू कर रहे हैं। शाह ने त्रिपुरा में गरीबों के लिए 2025 तक आवास का वादा भी किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code