IPL की मेगा नीलामी के बीच BCCI सचिव जय शाह तीसरे बच्चे के पिता बने, पत्नी ऋषिता ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के पहले दिन रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह को बड़ी खुशखबरी मिली, जब उनकी पत्नी ऋषिता पटेल शाह ने बेटे को जन्म दिया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह पहले से ही दो बेटियों के पिता हैं और अब उनका परिवार एक बेटे से और बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए जय शाह इस वक्त जेद्दा में हैं। यह नीलामी दो दिन चलेगी। फिलहाल जय शाह के घर में किलकारी गूंजने की खबर की पुष्टि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने की। उन्होंने शाह को अपने ‘एक्स’ हैंडल से बधाई देते हुए लिखा – बधाई हो जयशाह भाई। बच्चे के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’

जय शाह ने 10 फरवरी, 2015 को ऋषिता पटेल से शादी की थी, जो एक बिजनेसमैन गुणवंतभाई पटेल की बेटी हैं। जय और ऋषिता की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों ने अपने-अपने परिवारों से रजामंदी मिलने के बाद शादी का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular