hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर चीनी चुनौती का सामना करेंगे अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर चीनी चुनौती का सामना करेंगे अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर चीनी चुनौती का सामना करेंगे अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया

Vinayak Barot
Last updated: July 29, 2023 7:01 pm
Vinayak Barot
Published: July 29, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 जुलाई। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिन्द-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और कोरिया के साथ आगे सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है।

ऑस्ट्रेलिया-यूएस मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान बनी सहमति

ब्रिस्बन में शनिवार को 33वीं ऑस्ट्रेलिया-यूएस मंत्रिस्तरीय बैठक (AUSMIN) के दौरान दोनों देशों ने इस बाबत सहमति व्यक्त की। इस बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन और राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने किया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मामलों व व्यापार मंत्री पेनी वोंग शामिल थे।

हिन्द-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ी चिंता चीन

दरअसल, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया इस तथ्य को जानते हैं कि हिन्द-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ी चिंता चीन है। दोनों ही देश ये भी जानते हैं कि इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की अहम भूमिका है। भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया पहले से ही क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में रक्षा क्षेत्र में तालमेल बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं होगा।

बैठक के दौरान दोनों देशों में के बीच इस आशय की भी सहमति बनी कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की सेनाओं के साथ कई अभ्यासों के माध्यम से तालमेल बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी एक फैक्ट शीट के अनुसार पहली बार एक्सरसाइज टैलिसमैन सेबर 2023 में फिजी, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और टोंगा की भागीदारी होगी। उद्घाटन पर्यवेक्षक के रूप में भारत, सिंगापुर, थाईलैंड और फिलीपींस शामिल रहेंगे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहले से ही एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता लागू है। अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की द्विपक्षीय बैठक में भी इस बात पर सहमति बनी कि अमेरिका पारंपरिक रूप से सशस्त्र और परमाणु-संचालित पनडुब्बी के विकास में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेगा।

ऑस्ट्रेलिया शुरू में संयुक्त राज्य अमेरिका से तीन वर्जीनिया श्रेणी की परमाणु-संचालित हमलावर पनडुब्बियां (सामान्य नौसैनिक संक्षिप्त नाम एसएसएन) खरीदेगा। ये अमेरिकी नौसेना (यूएसएन) की सेकेंड-हैंड सबमरीन होने की संभावना है, साथ ही एसएसएन-एयूकेयूएस सबमरीन की एक नई श्रेणी बनाने की योजना में देरी होने पर दो और वर्जीनिया श्रेणी की पनडुब्बियों को प्राप्त करने का विकल्प भी मौजूद है।

You Might Also Like

गाजा पट्टी में अंततः थम गया युद्ध : इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता तनिक विलंब से हुआ प्रभावी
शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, मानक सूचकांक लगभग स्थिर रुख के साथ बंद
सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में समान ड्रेस कोड के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की
ठंड के चलते यूपी के स्कूलों में बढ़ाई गईं छुट्टियां, जानें- कहां कब तक स्कूल रहेंगे बंद
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब में हुई सुरक्षा चूक पर जताई चिंता
TAGGED:AMERICAaustraliaChinese challengeindiaIndo-Pacific region
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा, AAP और कन्हैया कुमार का किया जिक्र

Revoi Editor
Revoi Editor
April 28, 2024
‘एअर इंडिया’ के विमान में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित
पाकिस्तान ने ‘अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन’ को लेकर ईरान को दी चेतावनी, कहा- इसका ‘गंभीर परिणाम’ हो सकता है
फीफा विश्व कप : जीत के बाद भड़क गए लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना-नीदरलैंड्स मैच के दौरान आपस में भिड़े खिलाड़ी
आईपीएल-19 : अभिषेक ने पूरे 20 ओवरों तक टिक कर ठोका धांसू शतक, DC पर प्रभावी जीत से SRH तीसरे स्थान पर उछला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?