hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इलाहाबाद हाई कोर्ट का सुझाव : गोरक्षा को किसी धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > इलाहाबाद हाई कोर्ट का सुझाव : गोरक्षा को किसी धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र
राष्ट्रीयहिन्दी

इलाहाबाद हाई कोर्ट का सुझाव : गोरक्षा को किसी धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र

Vinayak Barot
Last updated: September 1, 2021 9:21 pm
Vinayak Barot
Published: September 1, 2021
Share
SHARE

प्रयागराज, 1 सितम्बर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वैदिक, पौराणिक, सांस्कृतिक महत्व और सामाजिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। बुधवार को जमानत के एक मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

गाय इस देश की संस्कृति, उसकी सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी

हाई कोर्ट ने जावेद नाम के शख्स की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। जावेद पर गोहत्या रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 5 और 8 के तहत आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने कहा कि गोरक्षा को किसी भी धर्म से जोड़ने की जरूरत नहीं है। गाय इस देश की संस्कृति है और इसकी सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। फिर चाहे आप किसी भी धर्म से ताल्लुक क्यों ना रखते हों।

गाय को भी अब मूल अधिकार मिलने चाहिए

जस्टिस शेखर कुमार यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार को अब सदन में एक बिल लाना चाहिए। गाय को भी मूल अधिकार मिलने चाहिए। समय आ गया है कि अब गाय को एक राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। इसके विपरीत, जो भी गाय को परेशान करते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, उनके खिलाफ सख्त काररवाई होनी चाहिए। जस्टिस शेखर कुमार ने जोर देकर कहा है कि जब तक देश में गायों को सुरक्षित नहीं किया जाएगा, देश की तरक्की भी अधूरी रह जाएगी।

न्यायमूर्ति शेखर कुमार ने तर्क दिया कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां पर विभिन्न धर्म के लोग साथ रहते हैं, जहां पर हर कोई अलग पूजा करता है, फिर भी सभी की देश के प्रति एक सोच दिखती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कुछ लोग ऐसे अपराध कर देश को कमजोर करने का प्रयास करते हैं। उनके विचार देश हित में नहीं होते हैं, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।

हाई कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि देश में कई गोशालाएं अभी काम कर रही हैं, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति दयनीय है। अदालत ने कहा कि ये देख दुख होता है कि जो लोग गाय बचाने की बात करते हैं, वो खुद ही बाद में गो भक्षक बन जाते हैं।

जावेद पर गाय चुराकर मारने का आरोप

गौरतलब है कि याची जावेद पर साथियों के साथ खिलेंद्र सिंह की गाय चुराकर जंगल में अन्य गायों सहित मारकर मांस इकट्ठा करते टार्च की रोशनी में देखे जाने का आरोप है। इस आरोप में वह 8 मार्च, 2021 से जेल में बंद है। शिकायतकर्ता ने सिर देखकर अपनी गाय की पहचान की थी। आरोपित मौके पर मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गए थे

गोवंश संरक्षण को लेकर पहले से प्रतिबद्ध है योगी सरकार

इससे पहले वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोवंश संरक्षण को लेकर कानून बनाया था। जून, 2020 में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही यूपी में गोहत्या व गोवंश को शारीरिक नुकसान पहुंचाने पर कठोर सजा वाले प्रावधान लागू हो गए हैं। पिछले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री योगी ने गोकशी, गो संरक्षण, भूसा बैंक, गोसेवा जैसे तमाम मुद्दों पर आधारभूत काम किया है।

You Might Also Like

उद्धव को लगा एक और झटका, वापस होंगे एमएलसी 12 नाम, गवर्नर ने सीएम शिंदे को दी इजाजत
भाजपा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, AAP के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के मेयर घोषित
ममता बनर्जी का एलान-ए-जंग : ‘2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे’
दलित, पिछड़ा एवं ब्राह्मण विरोधी है भाजपा : कांग्रेस
हांगझू एशियाई खेल : रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने टेनिस में भारत को दिलाया इकलौता स्वर्ण पदक
TAGGED:Allahabad high courtCentral Governmentcowcow as national animalCow ProtectionNational Animal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?