1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब समेत 6 राज्यों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब समेत 6 राज्यों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब समेत 6 राज्यों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

0
Social Share

चंडीगढ़, 24 मार्च। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए 18 मार्च से पंजाब पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अमृतपाल सिंह को आखिरी बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देखा गया था, जिसके बाद से ही राज्य की पुलिस अलर्ट पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए छह राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। इन सभी राज्यों में स्थित होटलों, धर्मशालाओं में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। कुछ जगहों पर गाड़ी की चेकिंग भी की जा रही है।

अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है। ऐसे में उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अमृतपाल को ट्रैक कर उसके नए हुलिए की तस्वीरें समय-समय पर जारी कर रही है। ताकि खालिस्तानी समर्थक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code