hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी मीडिया का कथन : होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिकी मीडिया का कथन : होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

अमेरिकी मीडिया का कथन : होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार

Revoi Editor
Last updated: March 31, 2026 5:15 pm
Revoi Editor
Published: March 31, 2026
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 31 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। ‘द वॉल स्ट्रीट’ जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ने अपने साथियों से कहा है कि वह ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज स्ट्रेट काफी हद तक बंद रहे।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप और उनके सहयोगियों का मानना है कि दुनिया के लिए जरूरी तेल सप्लाई वाले समुद्री रास्ते को खोलने की कोशिश से ईरान के साथ जंग लंबी खिंच सकती है। ट्रंप ने इस जंग को खत्म करने के लिए चार से छह हफ्ते का समय तय किया था, लेकिन इस मिशन की वजह से जंग इस समय से ज्यादा आगे बढ़ सकती है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने फैसला किया कि अमेरिका को ईरान की नेवी और मिसाइल स्टॉक को कमजोर करने के अपने मुख्य मकसद को पाने पर ध्यान देना चाहिए। तेहरान पर स्ट्रेट के जरिए ट्रेड के फ्री फ्लो को फिर से शुरू करने के लिए डिप्लोमैटिक दबाव डालना चाहिए।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने फैसला लिया है कि यदि ये सभी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं तो ह्वाइट हाउस यूरोपीय और गल्फ सहयोगियों पर इसे फिर से खोलने में आगे आने के लिए दबाव डालेगा। अधिकारियों ने आगे कहा कि सैन्य विकल्प अब भी टेबल पर हैं, लेकिन वे राष्ट्रपि ट्रंप की तुरंत की प्राथमिकता नहीं हैं।

हालांकि, इन आकलन के बावजूद, ईरान के साथ संघर्ष को लेकर ट्रंप का पब्लिक मैसेज एक जैसा नहीं रहा है। सोमवार सुबह, उन्होंने धमकी दी कि यदि जल्दी डील नहीं हुई तो वह ईरान के सभी इलेक्ट्रिक प्लांट, तेल के कुओं और खार्ग आइलैंड को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।

इस बीच, सरकार ने इस इलाके में अमेरिकी सेना की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। पिछले हफ्ते यूएसएस त्रिपोली और 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट इस इलाके में दाखिल हुई और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कुछ हिस्से भी पहुंचने लगे हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, 10,000 और जमीनी सैनिकों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है। ट्रंप ईरान के यूरेनियम संवर्धन पर कब्जा करने के लिए एक मुश्किल मिशन के बारे में भी सोच रहे हैं।

ह्वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए नॉर्मल शिपिंग को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। हालांकि इसे फिर से खोलना सरकार के मुख्य सैन्य मकसदों में शामिल नहीं है। ट्रंप का मुख्य मकसद ईरान की नौसेना, मिसाइल प्रोग्राम, रक्षा उद्योग और न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने पर केंद्रित है।

You Might Also Like

आयकर विभाग ने किया सतर्क : ’31 मई से पहले पैन कार्ड को आधार से कर लें लिंक, वरना…’
पीएम मोदी के रहते किसी और गठबंधन में जाने का सवाल नहीं उठता : चिराग पासवान
सुरक्षा प्रमुख लारिजानी की हत्या के बाद ईरान का जवाब- तेल अवीव में 100 से ज्यादा ठिकानों पर मिसाइल अटैक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है….PM मोदी के ‘X’ की बागडोर शतरंज खिलाड़ी वैशाली के हाथ
यूपी : बाराबंकी में तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में मारी टक्कर, 5 युवकों की दर्दनाक मौत
TAGGED:Media ReportReady to End War with IranStrait of HormuzTrump Ready to End War
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

વિજય દેવરકોંડાનો જન્મદિવસ, સફળતા પહેલા કાંઈક આવો હતો તેમના જીવનનો સંઘર્ષ

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 9, 2021
जेल में सुकेश चंद्रशेखर को सता रही है जैकलीन की याद, अभिनेत्री को भिजवाया लव लेटर
जम्मू कश्मीर के युवाओं से उपराज्यपाल ने किया वायुसेना में शामिल होने का आह्वान
’20 करोड़ दो, नहीं तो मरना होगा’, मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड: अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर इमोनशल फिल्म बनायेंगे निर्देशक राज मेहता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?