hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रसोई गैस के दाम बढ़ने पर नाराज अखिलेश यादव बोले- ‘जब जाएंगे भाजपाई..तब घटेगी महंगाई’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > रसोई गैस के दाम बढ़ने पर नाराज अखिलेश यादव बोले- ‘जब जाएंगे भाजपाई..तब घटेगी महंगाई’
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर नाराज अखिलेश यादव बोले- ‘जब जाएंगे भाजपाई..तब घटेगी महंगाई’

Revoi Editor
Last updated: March 7, 2026 9:30 pm
Revoi Editor
Published: March 7, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 7 मार्च। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने रसोई गैस के दामों में 60 रुपये का इजाफा किए जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है। सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं, अब जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई।

पीडीए का ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ का संदेश सबको आकर्षित कर रहा है। पीडीए एक सकारात्मक समावेशी विचार के रूप में सभी अच्छे लोगों के लिए नई आशा और नव विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।

आज पीडीए आंदोलन से जुड़नेवाले सभी सहृदय लोगों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत! pic.twitter.com/jrij9HeXGP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह टिप्पणी की। इस अवसर पर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में विभिन्न दलों के 50 से अधिक जिला स्तरीय नेता सपा में शामिल हुए।

नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में ही रिटायर करना चाहती है भाजपा

अखिलेश यादव ने इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कहा कि जब 2024 में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का गठन हुआ था तो हम लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। इसी तरह जब 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन लगता है कि भाजपा नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में ही रिटायर करना चाहती है।

चुनाव आयोग झूठ बोलता है

पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा चुनाव आयोग झूठ बोलता है। यदि समाजवादी पार्टी ने इतना शोर न मचाया होता तो भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने की तैयारी की थी। चुनाव आयेाग बताए कि इतनी बड़ी संख्या में प्रिंटेड फॉर्म 7 कहां से आए थे? सुल्तानपुर में वोट कटवाने के लिए नंदलाल की दस्तखत किसने किया था? सरोजनी नगर में दशरथ के नाम से बड़ी संख्या में वोट कौन कटवा रहा था? क्या चुनाव आयोग ने इन मामलों की जांच की और क्या कोई काररवाई की गई?

सपा मुखिया ने यह भी कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना लॉन्च कराया गया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से उस गाने पर एफआईआर लिखायी जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने वाले गाने पर काररवाई की मांग की।

जब जाएंगे भाजपाई
तभी घटेगी महंगाई! pic.twitter.com/nMZBlMvwTv

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2026

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण महंगाई चरम पर

अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार माफिया की सरकार है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है। यह सरकार टैक्स लगाकर मंहगाई बढ़ाती जा रही है। आज ही एलपीजी गैस के दाम 60 रुपए बढ़ गए हैं। जब किसी चीज की मंहगाई एक बार बढ़ जाती है तो वह कम नहीं होती है। भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने के बजाए लोगों की जेब में रखे पैसे हड़प रही है।

देश की विदेश नीति विदेश के लोग चला रहे

पूर्व सीएम अखिलेश ने खाड़ी देशों में काम करने गए भारत के लोगों को अपने देश वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से पहल करने को कहा। खड़ी के देशों से जो भारतीय वापस आना चाहते हैं, सरकार की जिम्मेदारी है, उन्हें वापस लाए। अखिलेश ने यह भी कहा, यह संकट की बात है कि भारत की विदेश नीति भी विदेश के लोग तय कर रहे हैं। भारत की विदेश नीति क्या होगी, यह भारत सरकार और भारत के लोग तय करेंगे, कोई दूसरा देश नहीं तय कर सकता।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव ठाकरे गुट की एक और याचिका, शिंदे को सरकार बनाने के गवर्नर के आमंत्रण को चुनौती
देवरिया हत्याकांड : 14 लोग हिरासत में, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार बोले – घर पर चढ़कर हमला करने वालों को छोड़ेंगे नहीं
अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, वे हमें पिछड़ा कहते हैं, लेकिन हमारी सोच प्रगतिशील है
Agnipath Scheme पर बोले योग गुरु रामदेव- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर देश का भला नहीं कर सकते
Stock Market : टैरिफ लागू होते ही शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में 806 और निफ्टी 50 में 182 अंकों की भारी गिरावट
TAGGED:akhilesh yadavprice of cooking gasSP chief upsetthen inflation will decreaseWhen the BJP members go
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?