hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, ऑरेंज से रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई, स्कूल खुले लेकिन बढ़ी चिंता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, ऑरेंज से रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई, स्कूल खुले लेकिन बढ़ी चिंता
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा, ऑरेंज से रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई, स्कूल खुले लेकिन बढ़ी चिंता

Revoi Editor
Last updated: January 6, 2026 11:09 am
Revoi Editor
Published: January 6, 2026
Share
SHARE

नोएडा, 6 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों तक ऑरेंज जोन में बनी रही हवा की गुणवत्ता अब कई इलाकों में रेड जोन में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 250 से 350 के बीच दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंताजनक माना जाता है।

गाजियाबाद की बात करें तो इंदिरापुरम में एक्यूआई 240 दर्ज किया गया है, जबकि लोनी में यह 362 तक पहुंच गया है। संजय नगर में एक्यूआई 281 और वसुंधरा में 345 रिकॉर्ड किया गया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 279 और नॉलेज पार्क-V में 332 दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-125 और सेक्टर-1 में एक्यूआई 308-308 दर्ज हुआ है, जबकि सेक्टर-62 में 251 और सेक्टर-116 में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली के कई इलाकों में भी हालात बेहद खराब हैं। आनंद विहार में एक्यूआई 344, अशोक विहार में 305, चांदनी चौक में 350, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 325, पटपड़गंज में 328, रोहिणी और आर.के.पुरम में 327-327 दर्ज किया गया है। ओखला फेज-2 में एक्यूआई 318, पंजाबी बाग में 305, पूसा में 333, सिरीफोर्ट में 328 और सोनिया विहार में 320 रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि कुछ इलाकों में स्थिति तुलनात्मक रूप से कम खराब रही, जैसे बवाना में एक्यूआई 196 (येलो जोन), आया नगर में 211 और शादिपुर में 270 दर्ज किया गया। इस बीच आज से गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेड जोन की स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 6 जनवरी से 8 जनवरी तक एनसीआर में घने से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। तापमान अधिकतम लगभग 19 डिग्री और न्यूनतम 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का पटाखा बैन पर तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा – लोगों को सांस लेने दें मिठाई पर खर्च की सलाह
उत्कर्ष समारोह के लाभार्थी की बेटी से बात कर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- संवेदना ही तुम्हारी ताकत है
लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी दो दिनों तक कन्याकुमारी में करेंगे आध्यात्मिक प्रवास
हांगझू एशियाई खेल : निशानेबाजी स्पर्धाओं के अंतिम दिन भी लहराया तिरंगा, शूटरों ने जीते स्वर्ण सहित तीन पदक 
National Film Awards : ‘आर्टिकल 370’ की बड़ी जीत पर छलके आदित्य धर के जज्बात, बोले- यह सम्मान शब्दों से परे है
TAGGED:aqibad airNCROrangeRed zoneSchools Reopen
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी बेगूसराय में कांग्रेस पर बरसे – ‘सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद किया, कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी चुराई’

Revoi Editor
Revoi Editor
October 24, 2025
एक्टर के साथ बेहतरीन डायरेक्टर भी साबित हुए अजय देवगन, ‘रनवे 34’ के हर सीन ने किया इंप्रेस
दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट-वीजा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 एजेंट गिरफ्तार
संसद का शीतकालीन सत्र : राज्यसभा में 12 विपक्षी सदस्य मौजूदा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित
इंदौर में भी सूरत जैसा खेला : कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नामांकन, भाजपा में शामिल हुए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?