hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 57 फीसदी मतदान, वोटिंग में बाराबंकी सबसे आगे, प्रतापगढ़ फिसड्डी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 57 फीसदी मतदान, वोटिंग में बाराबंकी सबसे आगे, प्रतापगढ़ फिसड्डी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 57 फीसदी मतदान, वोटिंग में बाराबंकी सबसे आगे, प्रतापगढ़ फिसड्डी

Vinayak Barot
Last updated: February 28, 2022 12:17 am
Vinayak Barot
Published: February 28, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार को लगभग 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2017 की तुलना में करीब सवा फीसदी कम है।

वर्ष 2017 के मुकाबले सवा फीसदी कम मतदान

फिलहाल पांचवे चरण में 90 महिलाओं सहित कुल 693 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे तक औसतन 53.93 फीसदी मताधिकार के प्रयोग की घोषणा की थी जबकि निर्वाचन आयोग के एप वोटर्स टर्नआउट में रात 11.15 बजे तक दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 61 विधानसभा सीटों पर 56.97 मतदाताओं ने वोट डाले थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 12 जिलों में 58.24 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बाराबंकी में 65.37 फीसदी मतदान, प्रतापगढ़ में सबसे कम 52.65% वोटिंग

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे तक बाराबंकी में सबसे ज्यादा 65.37 फीसदी मतदान हुआ था जबकि प्रतापगढ़ में सबसे कम 52.65 लोगों ने वोट डाले थे। इसके अलावा चित्रकूट में 61.34 प्रतिशत, अमेठी में 55.86 फीसदी, अयोध्या में 59.49 फीसदी, बहराइच में 57.07 फीसदी, बाराबंकी में 65.37 फीसदी, गोंडा में 56.03 फीसदी, कौशांबी में 59.56 फीसदी, प्रयागराज में 53.77 फीसदी, रायबरेली में 56.60 फीसदी, श्रावस्ती में 57.24 फीसदी और सुलतानपुर में 56.42 फीसदी औसतन मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग को 549 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 293 सत्य पाई गईं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने पत्रकारों को बताया कि पांचवें चरण में आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के लिए निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप सी-विजिल पर कुल 549 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें जॉंच के दौरान 293 शिकायतें सत्य पाई गईं एवं उन पर काररवाई की गई।

प्रयागराज के कोरांव में दोपहर तक मतदान का बहिष्कार

इसी क्रम में प्रयागराज में कोरांव विधानसभा क्षेत्र के भोगन गांव के मतदाताओं ने क्षेत्र में कैनाल नहीं होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया। गांव के लोगों ने यह कहते हुए दोपहर तक मतदान नहीं किया कि ‘पंप कैनाल नहीं तो वोट नहीं।’ दोपहर करीब 12 बजे तक वहां वोट डालने कोई भी बूथ तक नहीं पहुंचा।

You Might Also Like

शराबबंदी वाले बिहार मेंजहरीली शराब से हाहाकार, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, कई गंभीर
ओवैसी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, कहा- ‘भारत के मुसलमानों का मुगलों से रिश्‍ता नहीं लेकिन उनकी बीवियां कौन थीं’
दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सभी प्राइमरी स्कूल 10 नवम्बर तक बंद
उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा : अमेरिका
नितिन गडकरी 2029 में अपनी भूमिका पर बोले – आपने जो देखा वह ‘न्यूज रील’, ‘असली फिल्म’ अभी बाकी
TAGGED:almost 57 percent votingBarabanki at the forefrontELECTION COMMISSIONfifth phase of votingPratapgarh laggardUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?