नशे में धुत 101 किलो वजनी महिला ने ली पति की जान, विवाद के बाद मुंह पर बैठने से निकल गई सांस

नई दिल्ली, 20 मई। रूस में 101 किलोग्राम वजनी एक ऐसी महिला पर पति की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, जो पति से विवाद के बाद उसके मुंह के ऊपर तब तक बैठी रह गई, जब तक कि पति की सांस नहीं निकल गई। दरअसल, पत्नी ने जमकर शराब पी रखी थी और वह अपने पति को चुप कराना चाहती थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के एक शहर में पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पहले थोड़ा विवाद हुआ, जो बाद में बढ़ गया। नशे में धुत पत्नी ने पति से माफी मांगने को कहा, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। बस फिर क्या था, नाराज पत्नी अपने पति के मुंह पर बैठ गई।

रिपोर्ट के अनुसार 101 किलो वजनी पत्नी के बैठते ही पति को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। यह बात पत्नी नहीं जान पाई और वह तब तक पति के ऊपर बैठी रही, जब तक कि उसकी सांस बंद नहीं हो गई।

घटना के वक्त दोनों की बेटी वहां मौजूद थी। वह दौड़कर एक पड़ोसी को बुलाकर लाई, लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद महिला को पता चला कि वाकई में उसके पति की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार महिला पर मामला दर्ज किया गया है। यह अपने आप में काफी अजीब मामला है क्योंकि महिला का कहना है कि उसका मकसद अपने पति का मर्डर करना नहीं था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

आरोपित महिला ने कहा कि वह पति को मारना नहीं चाहती थी। वह बहुत बोल रहा था, इसलिए उसे शांत करना चाह रही रही थी और उसका मुंह बंद करने के लिए उसके मुंह पर बैठ गई थी। हालांकि महिला पहले सच नहीं बता रही थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular