नई दिल्ली, 22 नवम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं राज्यसभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रामराव सखाराम वडकुटे के निधन पर दुख जताया है।
वडकुडे ने दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
भाजपा सांसद 72 वर्षीय रामराव वडकुटे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वडकुटे को लगभग आठ महीने पहले भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। उन्हें एक अनुभवी राजनेता और अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखने वाले ऐसे नेता के रूप में जाना जाता था, जिनकी छवि एकदम बेदाग थी।
उन्होंने महाराष्ट्र और देश के विकास में कीमती योगदान दिया : राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, ‘राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे के निधन से बहुत दुख हुआ। वे लोगों की भलाई के लिए समर्पित थे और उन्होंने महाराष्ट्र और देश के विकास में कीमती योगदान दिया। उनके परिवार के सदस्यों, चाहने वालों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
Deeply saddened by the demise of Rajya Sabha MP Shri Ramrao Sakharam Wadkute Ji. He was dedicated to the cause of public welfare and made valuable contributions to the development of Maharashtra and the nation. My heartfelt condolences to his family members, admirers and well-wishers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 22, 2026
गरीबों और पिछड़े लोगों की सेवा के लिए याद किए जाएंगे वडकुटे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन से बहुत दु:ख हुआ। उन्हें समाज में उनके योगदान और गरीबों और पिछड़े लोगों की सेवा पर जोर देने के लिए याद किया जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के उनके प्रयास भी उतने ही उल्लेखनीय थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।’
Deeply saddened by the passing of Rajya Sabha MP Shri Ramrao Wadkute Ji. He will be remembered for his contribution to society and emphasis on serving the poor and downtrodden. Equally noteworthy were his efforts to strengthen the BJP in Maharashtra. My thoughts are with his family and admirers. Om Shanti.
राज्यसभा खासदार श्री रामराव वडकुते जी यांच्या निधनाचे वृत्त ऐकून अतिशय दुःख झाले. समाजसेवेतील त्यांचे योगदान तसेच गरीब आणि वंचित घटकांच्या सेवेसाठी त्यांनी दिलेले प्राधान्य यासाठी त्यांचे सदैव स्मरण केले जाईल. महाराष्ट्रात भाजप पक्ष संघटना बळकट करण्यासाठी त्यांनी केलेले प्रयत्नही तितकेच उल्लेखनीय होते. या दुःखद प्रसंगी त्यांच्या कुटुंबीयांच्या आणि चाहत्यांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. ओम शांती.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 22, 2026
नितिन गडकररी बोले – धनगर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर रामराव का काम उल्लेखनीय
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, ‘भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रामरावजी वडकुटे के निधन की खबर दुखद है। मैं दिल से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। लोगों के नेता के तौर पर सार्वजनिक जीवन में रामरावजी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। धनगर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर उनका काम उल्लेखनीय है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। ओम शांति।’
भाजप नेते राज्यसभा खासदार रामरावजी वडकुते यांच्या निधनाचे वृत्त दुःखद आहे. त्यांना माझी भावपूर्ण श्रद्धांजली. लोकनेते म्हणून सार्वजनिक जीवनात रामरावजी यांनी दिलेले योगदान कायम स्मरणात राहील. धनगर समाजाच्या प्रश्नांसाठी त्यांनी केलेले कार्य उल्लेखनीय आहे. ईश्वर दिवंगत आत्म्यास शांती प्रदान करो आणि त्यांच्या परिवारास या दुःखातून सावरण्याची शक्ती देवो. ॐ शांती
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 22, 2026
सुधार और लोगों की भलाई के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा : गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। समाज सुधार और लोगों की भलाई के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार, रिश्तेदारों और सपोर्टर्स को इस दुख से उबरने की ताकत दें, यही मेरी प्रार्थना है। दिल से श्रद्धांजलि!’
महाराष्ट्रातील भारतीय जनता पक्षाचे राज्यसभा खासदार रामराव वडकुते जी यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे.
सामाजिक उत्थान आणि जनकल्याणासाठी त्यांनी दिलेले योगदान सदैव स्मरणात राहील.
ईश्वर दिवंगत आत्म्यास चिरशांती देवो तसेच त्यांच्या कुटुंबीयांना, आप्तस्वकीयांना आणि समर्थकांना या दुःखद प्रसंगातून सावरण्याचे बळ प्रदान करो, हीच प्रार्थना.
भावपूर्ण श्रद्धांजली!
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 22, 2026
वडकुटे ने धनगर समुदाय के लिए बहुत काम किया : फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘भाजपा के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता रामराव वडकुटे के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। उनके निधन ने एक मिलनसार और सादगी पसंद इंसान को राजनीति से दूर कर दिया है। उन्होंने हिंगोली जिले में भाजपा के लिए कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने धनगर समुदाय के लिए बहुत काम किया।’
भाजपचे राज्यसभा सदस्य आणि ज्येष्ठ नेते रामराव वडकुते यांच्या निधनाचे वृत्त अतिशय दुःखद आहे. त्यांच्या निधनाने एक सालस आणि साधे व्यक्तिमत्व राजकारणातून हरपले आहे.
हिंगोली जिल्ह्यात संघटनात्मक पातळीवर त्यांनी अनेक जबाबदाऱ्या भाजपामध्ये सांभाळल्या. धनगर समाजासाठी मोठे काम त्यांनी केले. शेळी-मेंढी विकास महामंडळाचे अध्यक्ष म्हणूनही त्यांनी काम केले. सहकारात सुद्धा त्यांनी आपल्या नेतृत्वाची छाप पाडली. तळागाळातील समाजासाठी त्यांची कणव सातत्याने जाणवायची. एक साधे आणि समर्पित व्यक्तिमत्व त्यांच्या जाण्याने आपल्यातून निघून गेले आहे.
मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो.
त्यांच्या कुटुंबियांच्या आणि आप्तस्वकीयांच्या दुःखात आम्ही सहभागी आहोत.
ॐ शांति 🙏— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 22, 2026
रामराव ने कोऑपरेटिव सेक्टर पर भी अपनी छाप छोड़ी
फडणवीस ने आगे लिखा, ‘रामराव ने भेड़ और बकरी विकास निगम के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया। उन्होंने कोऑपरेटिव सेक्टर पर भी अपनी छाप छोड़ी। जमीनी स्तर के समुदायों के लिए उनकी चिंता हमेशा साफ दिखती थी। उनके निधन से, एक सीधा-सादा और समर्पित इंसान हमसे दूर चला गया। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार और रिश्तेदारों के दुख में शामिल हैं। ओम शांति।’
रामराव वडकुटे का राजनीतिक सफर
रामराव वडकुटे इससे पहले ‘शेली-मेंढी महासंघ’ (बकरी और भेड़ पालक संघ) के अध्यक्ष रह चुके थे। वे पहले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े थे और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। उन्होंने अक्टूबर 2019 में NCP छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। 2021 में, उन्हें भाजपा का हिंगोली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के चुनाव प्रमुख और प्रभारी के रूप में भी काम किया। वडकुटे महाराष्ट्र में धनगर समुदाय के एक प्रमुख नेता थे और अपनी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिए जाने जाते थे।


