हैदराबाद, 14 नवम्बर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस की ‘भारत समिट 2026’ के आखिरी दिन शनिवार को उस समय सियासी विवाद गहरा गया, जब इटली के एक नेता जियाकोमो फिलिबेक ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा लगा दिया। भाजपा ने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए इसे अराजतकता फैलाने की कोशिश करार दिया।
Bharat Summit 2026
📍Hyderabad, Telangana https://t.co/3zNpgKkU5m
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
जियाकामो के बयान पर मचा सियासी बवाल
दरअसल, यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव इतालवी नेता जियाकोमो फिलिबेक ने सभा को संबोधन के दौरान राहुल गांधी के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, ‘हर लोकतंत्र सिर्फ एक सिद्धांत पर खड़ा है। एक व्यक्ति, एक वोट। ये साफ और पारदर्शी वोर रोल के लिए है। हजारों लोगों ने उनके साथ रामलीला मैदान तक जो मार्च किया। दो हफ्ते पहले, वह हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र खत्म नहीं हुआ है, इसे बचाया जा सकता है। लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हो सकते हैं। जियाकोमो के संबोधन के दौरान पर मंच पर बैठे राहुल गांधी हंसते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा – ‘Vote thief-Leave Seat.’
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi | Bharat Summit 2026 | Hyderabad, Telangana https://t.co/pEp0jpD3h5
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
भाजपा हमलावर – कांग्रेस अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही
इस पूरे मामले के बाद भाजपा हमलावर हो गई। भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि उनका एक मकसद रहता है कि देश को कमजोर करो और देश को कमजोर करने वाली ताकतों को बल दो। आज पूरी दुनिया में खांगलकर देखें तो जिन ताकतों को राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने साथ पकड़ा है, वो कहीं न कहीं अराजकता फैलाने की बात करते हैं।
𝐀 𝐦𝐞𝐚𝐧𝐢𝐧𝐠𝐟𝐮𝐥 𝐞𝐱𝐜𝐡𝐚𝐧𝐠𝐞 𝐨𝐟 𝐢𝐝𝐞𝐚𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐩𝐞𝐫𝐬𝐩𝐞𝐜𝐭𝐢𝐯𝐞𝐬!
LoP Shri @RahulGandhi attended Bharat Summit 2026 in Hyderabad today, engaging with thought leaders and sharing his perspectives on the nation’s progress.
📍 Telangana https://t.co/iVPev6PmBF
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
हम नरेंद्र मोदी को हराने जा रहे : राहुल गांधी
वहीं, सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारतीय लोकतंत्र जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एक वैश्विक संपत्ति और वैश्विक जन हित की बात है। लोकतांत्रिक आंदोलन और इस धरती के लिए यह जरूरी है कि भारत एक लोकतंत्र बना रहे। लेकिन हमने पाया कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम मोदी को हराएंगे। उनसे छुटकारा पा लेंगे। आप इसे सड़कों पर देख सकते हैं। उस डर को देख सकते हैं, जो मोदी और अमित शाह के मन में है। यह तो तय हो चुका है।’
I have discovered that the politics of truth is much easier than one thinks it is.
I can tell you with confidence that we are going to defeat Mr. Modi and get rid of him.
You can see it on the streets, you can see it in Delhi, and you can see it in the fear that Mr. Modi and Mr. Amit Shah have. This is already a done deal.
: LoP Shri @RahulGandhi at Bharat Summit 2026
📍 Hyderabad, Telangana
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाले 140 मिलियन लोगों को कुछ महीने पहले ‘अस्तित्वहीन मतदाता’ या ‘गैर-मतदाता’ घोषित कर दिया गया था… अगर चुनाव आयोग ने 140 मिलियन मतदाताओं को – जो भारतीय मतदाताओं का लगभग 13% हैं और जिन्होंने 2024 के चुनावों में वोट दिया था – अवैध या गैर-मतदाता करार दिया है तो फिर वह चुनाव वैध कैसे हो सकता है?’
‘2014 के चुनाव में करोड़ों डॉलर झोंके’
कांग्रेस नेता ने 2014 के लोकसभा चुनावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा, ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में करोड़ों-अरबों डॉलर झोंक दिए गए।’
In 2014, we witnessed an entirely different kind of election. Millions of dollars were injected into the political system. It was a completely new form of campaigning, a spectacle unlike anything we had seen before.
There was a crisis in Indian politics that had been building for a decade. Suddenly, we discovered that democracy had been destroyed in India in 2014.
Let me give you an example. 140 million people who voted in the 2024 Lok Sabha election were declared either non-existent voters or non-voters just a few months ago.
If 13% of voters have been declared illegal non-voters by the Election Commission, how can the 2024 election be considered legitimate?
: LoP Shri @RahulGandhi at Bharat Summit 2026
📍 Hyderabad, Telangana
— Congress (@INCIndia) November 14, 2026
एक दशक में भाजपा की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई है
राहुल ने कहा कि विपक्ष शुरू में इस बदलाव से हैरान रह गया था और इन बदलावों को समझने में उन्हें लगभग एक दशक लग गया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव ने उस चुनावी व्यवस्था को पूरी तरह पलट दिया, जिसमें पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन सरकारों का दौर हुआ करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक दशक में भाजपा की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई है। उन्होंने पार्टी की इस आर्थिक वृद्धि को राजनीतिक और आर्थिक सत्ता के एक ही जगह केंद्रित होने से जोड़ा।


