कोलकाता, सात नवम्बर। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और कोलकाता स्थित उनके कालीघाट वाले घर पर काली पूजा के आयोजन में बाधा डालने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता ने शनिवार को अभिषेक से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘तुम्हारे पास कितने बुलडोजर हैं? आओ, मैं तुम्हारे ठीक सामने खड़ी हूं। मेरे शरीर पर, मेरी छाती पर बुलडोजर चला दो। मैं देखना चाहती हूं कि तुम कितने बहादुर हो।’
WE WILL NOT TOLERATE ATROCITIES AGAINST OUR WORKERS.
Our Hon’ble Chairperson @MamataOfficial issued a strict warning against all bulldozer action 👇 https://t.co/kQ5E4hAbYD
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 7, 2026
कालीघाट वाले घर पर काली पूजा के आयोजन में बाधा डालने का भी आरोप
ममता ने आरोप लगाया कि कालीघाट इलाके में पारंपरिक काली पूजा के आयोजन में रुकावटें डाली जा रही हैं। लंबे समय से चली आ रही कुछ पूजाओं की अनुमति रद कर दी गई है जबकि मुख्य सड़क पर एक नई शुरू की गई पूजा को अनुमति दे दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय क्लबों को अपनी गतिविधियां करने से रोका जा रहा है और भाजपा पर इलाके में अशांति फैलाने के लिए गुंडागर्दी करने का इल्जाम लगाया।
Today, an insecure man attempted to overshadow our Hon’ble National General Secretary Shri @abhishekaitc’s birthday through his sinister plans.
Little does he realise that no amount of intimidation or political vendetta can diminish the immense love and affection people have for Mr. Banerjee.
People’s love will always triumph over hatred, fear and petty politics.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 7, 2026
मुख्य सड़क पर एक नई पूजा क्यों आयोजित की जा रही?
ममता ने यह सवाल भी उठाया कि जब पारंपरिक रूप से ऐसी पूजाएं किसी परिसर के भीतर होती रही हैं तो मुख्य सड़क पर एक नई पूजा क्यों आयोजित की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बदलाव की वजह से उनके घर पर होने वाली काली पूजा तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। पूरे राज्य में गुंडे मनमानी कर रहे हैं क्योंकि न्यायपालिका इस पर आंखें मूंदे बैठी है।
UNITY. HARMONY. JUSTICE.
With Maa’s blessings and the ideals of our great icons guiding our path, we shall march forward with conviction, remain steadfast in our resolve and continue our fight for the people of Bengal.
The words of our Hon’ble Chairperson, @MamataOfficial, resonate with the very spirit of our movement. 👇
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 7, 2026
तृणमूल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने रात करीब 2.30 बजे ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिससे झड़प हो गई। इसके बाद उन्होंने अभिषेक के कटआउट और बैनरों में तोड़फोड़ की। इस झड़प में तृणमूल के कई समर्थक घायल हो गए।


