नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण शनिवार को एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए उड़ानों को रद रखे जाने की अवधि 24 अक्टूबर तक बढ़ा दी। इस हफ्ते की शुरुआत में, इंडिगो और अकासा एयर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद करने की घोषणा की थी।
एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मौजूदा हालात को देखते हुए, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 24 अक्टूबर 2026 तक जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।’
#TravelAdvisory
In view of the prevailing situation, Air India and Air India Express have temporarily suspended flights to and from Jeddah, Riyadh and Dammam until 24 October 2026. We understand that these disruptions may affect our guests’ travel plans and are committed to providing as much flexibility as possible during this period.
Guests holding confirmed Air India or Air India Express bookings issued on or before 15 October 2026, with travel dates between 9 October and 25 October 2026, are eligible for a one-time complimentary date change on their respective airline up to 10 November 2026. Guests who do not wish to rebook on the originally preferred sector for a future date may, instead, choose to rebook from an alternative station in the GCC region served by their respective airline, subject to availability. Guests choosing the latter option are required to make their own travel arrangements to get to their preferred alternative point of departure and meet the applicable visa and entry requirements. Air India guests may rebook to or from Dubai or Doha. Air India Express guests may rebook to or from Abu Dhabi, Al Ain, Bahrain, Doha, Dubai, Kuwait, Muscat, Ras Al Khaimah, Salalah or Sharjah. Guests whose flights have been cancelled may also opt for a full refund if they choose not to travel.
Our teams are available through our contact centres (AI Contact Centre: +91 1169329333 / +91 1169329999, AIX Contact Centre: +91 124 6935600) and city booking offices in GCC stations and India to assist with rebooking and refund requests.
We continue to closely monitor the situation and will keep guests informed of any further updates.
Our priority remains to support affected guests, minimise inconvenience, and help them continue their journeys with suitable travel options.
— Air India (@airindia) October 17, 2026
इसके साथ ही एअर इंडिया ने यह भी कहा कि इस दौरान वह यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रही है। शुक्रवार को, एअर इंडिया ने 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों को रद कर दिया जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले ही 17 अक्टूबर तक इस खाड़ी देश के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं।
इंडिगो ने गुरुवार को घोषणा की थी कि सऊदी अरब के शहरों के लिए उड़ानों को रद करने की अवधि 24 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। गुरुवार को ही अकासा एयर ने भी कहा था कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 21 अक्टूबर तक निलंबित रखने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब में नागरिक अवसंरचना को, जिसमें रियाद हवाई अड्डा भी शामिल है, निशाना बनाकर किए गए हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है।


