नई दिल्ली, सात अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख (गुजरात व केंद्र सरकार) के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर वैश्विक नेताओं की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस क्रम में पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा अधिक समावेशी, समृद्ध और शांतिपूर्ण विश्व के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने की तत्परता व्यक्त की।
Thank you, President Tinubu.
India and Nigeria are close partners and leading voices of the Global South. I look forward to continuing our cooperation to further strengthen our Strategic Partnership and advance our shared vision for a more inclusive, prosperous and peaceful world.
@NGRPresident
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनुबू। भारत और नाइजीरिया घनिष्ठ साझेदार हैं और वैश्विक दक्षिण की अग्रणी आवाजें हैं। मैं अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा अधिक समावेशी, समृद्ध और शांतिपूर्ण विश्व के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने की आशा करता हूं।’
प्रधानमंत्री ने अपने डोमिनिका समकक्ष रूजवेल्ट स्केरिट को भी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत डोमिनिका के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और इसे और मजबूत करने के लिए तत्पर है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी शुभकामनाओं और विचारशील शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत डोमिनिका के साथ अपनी अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है। हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करने और अपने देशों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।’
Thank you, Prime Minister Skerrit, for your warm wishes and thoughtful words. India deeply values its enduring friendship with Dominica. We look forward to further strengthening our partnership and working together for the shared progress and prosperity of the people of our nations.
@SkerritR
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
पीएम मोदी ने बेल्जियम के अपने समकक्ष बार्ट डी वेवर को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और भारत-बेल्जियम के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
Thank you, Prime Minister Bart De Wever, for your wonderful wishes.
I look forward to working with you to build on the positive momentum in our relations and further strengthen our bilateral partnership.
@Bart_DeWever
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत फिलीपींस के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है और मित्रता को और गहरा करने के लिए तत्पर है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत फिलीपींस के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है। मैं हमारे निरंतर सहयोग और हमारे देशों के बीच मित्रता को और गहरा करने के लिए तत्पर हूं।’
Thank you, President Ferdinand Marcos Jr., for your wishes.
India deeply values its Strategic Partnership with the Philippines. I look forward to our continued engagement and further deepening of the friendship between our nations.
@bongbongmarcos
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग तोबगे को हार्दिक संदेश के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देश आपसी विश्वास और समझ पर आधारित ‘स्थाई साझेदारी’ से बंधे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री तोबगे, आपके स्नेहपूर्ण और हार्दिक संदेश के लिए धन्यवाद। भारत और भूटान आपसी विश्वास और समझ पर आधारित एक अटूट साझेदारी से बंधे हैं। मैं विकसित भारत और समृद्ध भूटान के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अपने घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।’
Thank you, Prime Minister Tobgay, for the warm and heartfelt message.
India and Bhutan are bound by an enduring partnership rooted in mutual trust and understanding. I look forward to continuing our close cooperation to advance our shared vision of Viksit Bharat and a prosperous Bhutan.
@tsheringtobgay
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
पीएम मोदी ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमो गिदोन बोको की शुभकामनाओं की सराहना की और घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति डुमा बोको, आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं हार्दिक आभारी हूं। भारत बोत्सवाना के साथ मित्रता को बहुत महत्व देता है और मैं अपने घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।’
I deeply appreciate your warm wishes, President Duma Boko.
India greatly values the friendship with Botswana and I look forward to working together to further strengthen our close ties.
@duma_boko
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
विश्व नेताओं के ये बधाई संदेश ऐसे समय आए हैं, जब प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के निरंतर नेतृत्व का जश्न मनाया। उन्होंने सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया और 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने।
पीएम मोदी ने दोहराया ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प, बोले- ‘हम यह करके रहेंगे’
अक्टूबर 2001 में, प्रधानमंत्री मोदी को केशूभाई पटेल के स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था, उस समय राज्य के लिए स्थिति कठिन थी, क्योंकि वह अभी भी विनाशकारी भुज भूकंप के बाद के प्रभावों के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहा था। राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले वे 2014 तक मुख्यमंत्री रहे।
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की अंतरराष्ट्रीय छवि का विस्तार हुआ है, जिसमें सरकार ने अधिक राजनयिक जुड़ाव, प्रमुख शक्तियों के साथ मजबूत संबंध और वैश्विक दक्षिण में भारत के लिए एक प्रमुख भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।


