नागोया, दो अक्टूबर। एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतने वालीं ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा रविवार को महाद्वीपीय खेलों के 20वें संस्कारण के समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी।
ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौट गई नीरू शनिवार को वापस नागोया पहुंचेंगी
उल्लेखनीय है कि प्रथम प्रवेशी नीरू ने आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी दो स्वर्ण पदक और एक टीम रजत पदक जीता था। हालांकि 27 वर्षीय शूटर अपना तीसरा पदक जीतने के एक दिन बाद भारत लौट गई थी। अब वह समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस आएंगी।
पुरुष ध्वजवाहक के बारे में फैसला शनिवार को किया जाएगा
भारत की उप मिशन प्रमुख अंजलि भागवत ने शुक्रवार को बताया, ‘नीरू समापन समारोह में महिला ध्वजवाहक होगी। वह शनिवार को सुबह नागोया लौट रही हैं। पुरुष ध्वजवाहक के बारे में फैसला शनिवार को किया जाएगा।’

नीरू ने 2 एशियाई रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण सहित 3 पदक जीते
नीरू के प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद मनीषा कीर व आशिमा अहलावत के साथ मिलकर महिलाओं की टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने काइनन चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब भी नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया।
https://twitter.com/Media_SAI/status/2106063125804171755
भारत ने पदक स्पर्धांओं के 13वें दिन 6 स्वर्ण पदक जीते
इस बीच समापन समारोह से दो दिन पूर्व भारतीय दल के लिए पदक स्पर्धाओं का 13वां दिन सर्वश्रेष्ठ गुजरा, जब उसके खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक जीते। इनमें तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम के अलावा महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद श्रेष्ठता सिद्ध की तो मुक्केबाजों ने गोल्डन तिकड़ी जमाई और पहलवान सुजीत कलकल ने कुश्ती में देश को पहला स्वर्ण दिलाया।
पदक तालिका : 16 स्वर्ण सहित 76 पदकों के साथ शीर्ष पांच में पहुंचा भारतीय दल
भारतीयों ने दिन में छह स्वर्ण पदकों के साथ ही तीन रजत व तीन कांस्य यानी कुल 12 पदक जीते। इसे साथ ही भारतीय दल ने अब 16 स्वर्ण, 25 रजत व 35 कांस्य समेत 76 पदक जीतकर पदक तालिका में अच्छी छलांग लगाते हुए खुद को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। हालांकि भारत के पदक चौथे स्थान पर काबिज उज्बेकिस्तान (20+32+22=65) से अधिक हैं, लेकिन स्वर्ण की गिनती में वह पीछे है।
🚨 THE MEDAL CHEST JUST GOT HEAVIER! 🇮🇳🔥
Team India has now amassed 76 medals at #AsianGames2026!
🥇 16 Gold
🥈 25 Silver
🥉 35 BronzeThe athletes are pushing boundaries, the podiums are getting busier, and the Tricolour keeps flying high! 🇮🇳🏆
More action. More medals.… pic.twitter.com/nSjEqIxdiz
— SAI Media (@Media_SAI) October 2, 2026
शीर्षस्थ चीन ने पूरा किया पदकों का तिहरा शतक
दूसरी तरफ पावरहाउस चीन ने पदकों का तिहरा शतक पूरा कर लिया है। इस क्रम में शीर्षस्थ चीनी दल ने अब तक 162 स्वर्ण, 81 रजत व 73 कांस्य सहित 316 पदक बटोरे हैं। दूसरे स्थान पर काबिज मेजबान जापान के खाते में 240 पदक (72+83+85) हैं जबकि कोरिया गणराज्य (33+39+62=134) तीसरे स्थान पर है।


