नागोया, 29 सितम्बर। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शूटिंग से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहीं भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आइची-नागोया एशियन गेम्स की शूटिंग स्पर्धाओं में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। वहीं नीरू के स्वर्ण पदक के साथ ही प्रतियोगिता में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या पांच हो गई है।
HISTORY MADE FOR BHARAT!
Asian Games debutant Neeru (TOPS Development Athlete) has struck Gold with a stunning 28 hits out of 30, setting a new Asian Record and Asian Games Record in Women's Trap Individual.
With this victory, Neeru becomes the first Indian shooter to win an… pic.twitter.com/0WEfTzb7wL
— SAI Media (@Media_SAI) September 29, 2026
नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर एशियन रिकॉर्ड बनाया और इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बन गईं। नीरू ने क्वालीफिकेशन राउंड में 118 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भी उन्होंने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया और 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड कायम किया।
फाइनल में दो शॉट मिस, फिर भी नीरू ढांडा हासिल किया गोल्ड
नीरू ढांडा फाइनल में शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आईं। नौवें शॉट पर उनका पहला मिस हुआ, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए तीसरे स्थान पर खिसक गईं। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वापसी की और तीसरी तथा चौथी सीरीज में लगातार परफेक्ट हिट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। 20 शॉट्स के बाद नीरू के खाते में 19 हिट्स थे। पांचवीं सीरीज में एक शॉट मिस करने के बावजूद उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी। इसके बाद अंतिम सीरीज में लगातार पांचों निशाने सही लगाकर उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। नीरू ने पूरे फाइनल में 30 में से केवल दो शॉट मिस किए और अपने डेब्यू एशियन गेम्स में ही ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया।
HISTORIC GOLD FOR BHARAT! 🇮🇳🥇
Heartiest congratulations to Asian Games debutant Neeru on winning the first-ever Gold Medal in the Women’s Trap Individual event at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/R5997Sn8rZ
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 29, 2026
चीन को सिल्वर, कुवैत को ब्रॉन्ज
महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा में चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरू की इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स के ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में भारत को पहली बार महिला वर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। वह इस स्पर्धा में भारत की पहली महिला पदक विजेता भी बनीं।
SILVER FOR BHARAT! 🇮🇳🥈
Heartiest congratulations to Manisha Keer (NCOE Athlete), Asian Games debutants Neeru and Aashima Ahlawat (both TOPS Development Athlete) on winning the Silver Medal in the Women’s Trap Team event at the Asian Games 2026.
The Indian trio finished 2nd… pic.twitter.com/qF2tlzTMWj
— SAI Media (@Media_SAI) September 29, 2026
नीरू, आशिमा व मनीषा ने टीम स्पर्धा में भी रजत जीता
इससे पहले नीरू ढांडा ने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी जीता। तीन दिन तक चले 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के बाद भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल किए और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरू के इस प्रदर्शन ने भारतीय शूटिंग टीम के लिए एशियन गेम्स 2026 में एक और यादगार उपलब्धि जोड़ दी है।


