खाड़ी देशों की ईरान से हमले बंद करने की अपील, समुद्री मार्गों से मुक्त आवागमन की अनुमति का आह्वान

न्यूयॉर्क, 23 सितम्बर। क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने ईरान और उसके सहयोगी समूहों से खाड़ी के अरब देशों पर हमले बंद करने और दो महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से मुक्त आवागमन की अनुमति देने का आह्वान किया है।

परिषद के प्रमुख जासिम मोहम्मद अल बुदैवी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होकर जहाजों के आवागमन में व्यवधान ने दुनियाभर के तेल बाजारों और आपूर्ति प्रणालियों को प्रभावित किया है, जिसका ‘विश्वव्यापी असर’ पड़ा है।

वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। अलबुदैवी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर स्विट्जरलैंड के अधिकारियों के साथ बैठक में यह टिप्पणी की।

UN में ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी – ‘समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे’

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए ईरान को सीधी धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि या तो ईरान जल्द से जल्द समझौता करे अन्यथा उसे खत्म कर देंगे। महासभा हॉल में मौजूद 193 देशों के प्रतिनिधियों के सामने ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी देते हुए कहा कि उन्हें यह काम जल्दी करना है, ताकि फिर से किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से रोका जा सके।

ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की UN से अपील

ट्रंप ने ईरान को धमकी देने के अलावा यूएन से उसे आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि यह रणनिति काम करेगी, तो तेल की कीमतों में काफी गिरावट आ सकती है। उन्होंने यूएन के सदस्य देशों समेत सभी से ईरान को आर्थिक रूप से बॉयकॉट करने और आर्थिक रूप से दबाव बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular