hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Revoi Editor
Last updated: August 10, 2026 5:25 pm
Revoi Editor
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

जम्मू, 10 अगस्त। उत्तर और दक्षिण कश्मीर के बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने तथा खराब मौसम को लेकर जारी चेतावनी के कारण अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

यात्री निवास में मौजूद सभी तीर्थयात्रियों से घर लौटने का आग्रह

अधिकारियों ने बताया कि दोनों बेस कैंप से जाने वाले दो रास्तों को ठीक करने में काफी समय लगेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को रोक दिया गया है और बेस कैंप तथा जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास में मौजूद सभी तीर्थयात्रियों से घर लौटने को कहा गया है।

इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद कर दिया गया है और अब श्रद्धालुओं को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, ‘छड़ी मुबारक’ (भगवान शिव की पवित्र गदा) पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा करते हुए 28 अगस्त को पवित्र गुफा तक पहुंचेगी। इसी दिन अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा।

अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

गत तीन जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब केवल उन्हीं यात्री काफिलों को जाने की इजाजत होगी, जो तीर्थयात्रियों को घाटी से वापस ला रहे होंगे।

अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पवित्र गुफा मंदिर की भौगोलिक स्थिति और ऊंचाई को देखते हुए, खराब मौसम का आने वाले दिनों में यात्रा के दोनों रास्तों और गुफा मंदिर क्षेत्र पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

दोनों बेस कैंप के आगे के इलाके को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया था, इसलिए इस साल यात्रियों के लिए कोई हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफ और सेना की निगरानी के कारण इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा बिना किसी घटना के संपन्न हुई और सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से कोई दिक्कत नहीं आई।

You Might Also Like

भारत-चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की वार्ता, डेपसांग प्लेन्स और CNN जंक्शन के मुद्दों को सुलझाने पर चर्चा
भारत में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4300 से पार, अब तक 44 मरीजों की मौत
गर्मी निकालने वाले पड़ गए हैं ठंडे : अखिलेश यादव
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग टूटी, 40 श्रमिक फंसे
अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों को AAP ने किया खारिज
TAGGED:Amarnath Yatra suspendedBaltal and Pahalgam routesTracks damagedYatra suspended indefinitely
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?