hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के दूसरे दिन भी निफ्टी की चाल असामान्य
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के दूसरे दिन भी निफ्टी की चाल असामान्य
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के दूसरे दिन भी निफ्टी की चाल असामान्य

Revoi Editor
Last updated: August 4, 2026 7:47 pm
Revoi Editor
Published: August 4, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 4 अगस्त। वायदा एवं विकल्प अनुबंध में शेयर के लिए नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के बाद एनएसई निफ्टी की चाल लगातार दूसरे दिन असामान्य दिखी और अंतिम क्षणों में जबर्दस्त छलांग से सूचकांक ने निवेशकों को अचंभित किया। इसी क्रम में शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी भी मंगलवार को थम गई। बीएसई सेंसेक्स जहां 210 अंक टूटा वहीं एनएसई निफ्टी में 159 अंकों की गिरावट आई।

उल्लेखनीय है कि नकद इक्विटी खंड में समापन नीलामी सत्र (CAS) सोमवार से शुरू हो गया। इसके तहत पात्र शेयरों के समापन मूल्य तय करने के लिए नई नीलामी आधारित व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य कीमतों की खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाना है।

शेयर बाजारों में नई नीलामी व्यवस्था शुरू होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स व निफ्टी के प्रदर्शन में असामान्य अंतर देखने को मिला था जबकि आमतौर पर दोनों प्रमुख सूचकांकों की चाल एक जैसी रहती है। इसी क्रम में निफ्टी ने अंतिम पांच मिनट के भीतर लगभग 200 अंकों की उछाल से सबको चौंका दिया था। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह अंतर बाजार की कार्यप्रणाली से जुड़ा है न कि बुनियादी कारकों में किसी बड़े बदलाव का संकेत है।

निफ्टी अंतिम तीन मिनट के भीतर 150 अंक सुधरा

आज के कारोबार पर गौर करें तो शुरुआत में प्रमुख सूचकांक मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स जहां 79,000 का स्तर पार करते हुए लगभग 500 अंकों की उछाल से 79,132.97 पर खुला और बाद में उसने गिरावट की राह पकड़ी वहीं निफ्टी लगभग 70 अंकों की गिरावट से 24,703.90 पर खुला और दिनभर नुकसान में रहा। हालांकि सोमवार की ही भांति आश्चर्यजनक रूप से सूचकांक अंतिम तीन मिनट के भीतर लगभग 150 अंक सुधरा।

सेंसेक्स 210.08 अंक टूटकर 78,428.95 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद 210.08 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूटकर 78,428.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 79,143.15 अंक तक गया जबकि नीचे में 78,211.87 अंक तक आया। यानी कारोबार के दौरान इसमें 931.28 अंक का उतार-चढ़ाव आया। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 13 के स्टॉक चढ़े तो 16 में कमजोरी रही।

निफ्टी 159.40 अंकों की गिरावट से 24,614.90 पर बंद

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी पूरे कारोबार में नुकसान में रहा और अंत में 159.40 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,614.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत टूटकर 24,427.95 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 14 के शेयर हरे निशान पर रहे तो 35 में गिरावट दर्ज की गई।

व्यापक बाजार देखें तो छोटी कम्पनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कम्पनियों का मिडकैप 0.29 प्रतिशत नीचे आया।

बीमा सेक्टर में सबसे अधिक 2.09 प्रतिशत की गिरावट

सेक्टोलल इंडेक्स में बीमा सेक्टर में सबसे अधिक 2.09 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद रियल्टी क्षेत्र 1.18 प्रतिशत, आवास वित्त 1.17 प्रतिशत, जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी कम्पनियों में 0.64 प्रतिशत, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कम्पनियों) 0.56 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र 0.39 प्रतिशत, टॉप-10 बैंक सूचकांक 0.38 प्रतिशत, निजी बैंक सूचकांक 0.34 प्रतिशत और आईटी क्षेत्र 0.33 प्रतिशत गिरावट में रहे। वहीं, जिंस, सोच-विचार कर किए जाने वाले उपभोक्ता खर्च, औद्योगिक, पूंजीगत वस्तु और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सूचकांक बढ़त दर्ज करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहे।

हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सर्वाधिक 1.70% गिरे

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की गिरावट रही। एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा स्टील में तेजी रही।

एफआईआई ने 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.49 प्रतिशत बढ़कर 85.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

बिहार: प्रशांत किशोर बोले-‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के लिए फायदेमंद, लेकिन….
कोलंबिया: सैनिकों के लिए सामान ले जा सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ सैनिकों की मौत
बॉलीवुड : अक्षय कुमार को फ़िल्म ‘Ram Setu’ का नया पोस्टर शेयर करना पड़ा भारी, हुए ट्रोल
RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा – भाईचारे के साथ रहें तो देश की प्रगति निश्चित
जयशंकर की विपक्ष को दो टूक – ‘कान खोलकर सुन लें, 22 अप्रैल से 16 जून तक पीएम मोदी-ट्रंप में कोई बातचीत नहीं हुई’
TAGGED:Bsenew auction procesniftyNifty's movement remains unusualNSEsensexstock market rally stalled
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?