1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. सेशेल्स बॉटनिकल गार्डन में पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम, दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए ‘जोनाथन’ को खिलाया खाना
सेशेल्स बॉटनिकल गार्डन में पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम, दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए ‘जोनाथन’ को खिलाया खाना

सेशेल्स बॉटनिकल गार्डन में पीएम मोदी का प्रकृति प्रेम, दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए ‘जोनाथन’ को खिलाया खाना

0
Social Share

विक्टोरिया (सेशेल्स), 27 जून। पूर्व अफ्रीकी देश सेशेल्स के तीन द‍िवसीय दौरे पर शन‍िवार को विक्टोरिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ ‘सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन’ का दौरा किया।

बॉटनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया। इनमें 194 वर्षीय ‘जोनाथन’ भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें बॉटनिकल गार्डन के पेड़-पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले पीएम मोदी दोपहर में सेशेल्स की राजधानी पहुंचे। वह देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती को और मजबूत करना भी है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी, कई वरिष्ठ मंत्री और अन्य बड़े अधिकारी खुद एयरपोर्ट पहुंचे। यह उनके सम्मान में किया गया एक खास स्वागत था।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। इनमें कच्छ का एक पारंपरिक नृत्य भी शामिल था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘यह शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव है। सेशेल्स में एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का नृत्य भी देखने को मिला। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारी प्रवासी भारतीय समुदाय ने जिस तरह संभालकर रखा है और आगे बढ़ाया है, वह काबिले-तारीफ है।’

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और भारतीय समुदाय का प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। सेशेल्स हिन्द महासागर क्षेत्र में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। मुझे भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेगी और हमारे लोगों के हित में सहयोग बढ़ाएगी।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code