hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा : काशी के रविदास घाट पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा : काशी के रविदास घाट पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा : काशी के रविदास घाट पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Revoi Editor
Last updated: June 17, 2026 1:23 pm
Revoi Editor
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

वाराणसी, 17 जून। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग अभियान के तहत गंगा किनारे रविदास घाट पर एक भव्य योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, योग मर्मज्ञों और गंगा किनारे बसे लोगों ने एक साथ योगासन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अभियान का उद्देश्य मां गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से लेकर उनके संगम स्थल गंगासागर तक योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा गंगोत्री से शुरू होकर गंगासागर तक चलेगी। आयुष मंत्रालय, आयुष मिशन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह अभियान विश्व योग दिवस (21 जून) की पूर्व संध्या पर एक सप्ताह तक चलेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि यह अभियान केवल शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि नदी किनारों, गांवों के अमृत सरोवरों, पौराणिक स्थलों, धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों तथा पार्कों तक योग को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।’

वहीं आयुष विभाग की महानिदेशक चैत्रवी ने कहा कि ‘गंगोत्री से गंगासागर’ शृंखला की शुरुआत 14 जून को गंगोत्री से हुई थी। इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज में कार्यक्रम हो चुके हैं। अब 17 जून को वाराणसी में यह आयोजन किया गया।

उन्होंने इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘Yoga for Healthy Aging’ का उल्लेख करते हुए कहा, “योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रदान करता है। गंगा तट पर योगाभ्यास का विशेष महत्व है। हम ‘करें योग, रहें निरोग’ का संदेश पूरे देश में फैला रहे हैं।”

यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गंगा के किनारे योग के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में चाकू से गोदकर जानलेवा हमला, एक कार्यक्रम में देने वाले थे लेक्चर
Earthquake : भूकंप के जोरदार झटके से हिला अमेरिका, 7.4 दर्ज की गई तीव्रता, सुनामी के खतरे की आशंका
महाराष्ट्र : उद्धव की शिवसेना को हाई कोर्ट से झटका, 12 MLC नियुक्ति मामले में जनहित याचिका खारिज
एचएमपीवी केस सामने आने पर निवेशक सतर्क; सेंसेक्स 1258 अंक गिरा, निफ्टी 23650 से फिसला
मुनाफावसूली से शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर से फिसला, निवेशकों को 2.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
TAGGED:Gangotri to GangasagarKashi's Ravidas GhatThousands performed yogaYoga Journey
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?