डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, बताया- परिवर्तनकारी कार्यकाल
नई दिल्ली, 10 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनियाभर के नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को परिवर्तनकारी बताते हुए भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 4,399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
Thank you, President Trump, for your warm wishes.
I look forward to working with you to further advance the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, for the benefit of both our nations and the world.@POTUS@realDonaldTrump pic.twitter.com/4W09WzT4Ju
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
मोदी के नेतृत्व में अनेक बड़ी उपलब्धियां और सफलताएं हासिल होंगी
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। वह प्रभावशाली हैं।’उन्होंने कहा, ‘मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता हैं तथा आने वाले वर्षों में भी उनके नेतृत्व में अनेक बड़ी उपलब्धियां और सफलताएं हासिल होंगी।’
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई और आगामी अंतर-सरकारी वार्ता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जर्मनी में स्वागत करने की बात कही।
Thank you Chancellor Merz for your warm words.
We remain fully committed to further strengthening the India-Germany strategic partnership and deepening cooperation across key areas for the benefit of our peoples.@bundeskanzler https://t.co/C2RK6lRJ48
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी
कनाडा के प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत और कनाडा के बीच साझेदारी नए सिरे से मजबूत हो रही है और दोनों देशों की समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।
Thank you, Prime Minister Carney, for your gracious words.
I am confident that India-Canada partnership will continue to attain new heights for the benefit of our peoples.@MarkJCarney https://t.co/EpcpMYf2G0
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर आपको बधाई हो!’
Thank you, my friend, for your most gracious wishes.
I fully agree with you. India-Israel friendship will continue to grow from strength-to-strength in the years to come.@IsraeliPM@netanyahu https://t.co/ZyHp3Mlcv1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
ग्रीस के पीएम मित्सोताकिस
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भारत और ग्रीस के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर यूरोप और एशिया के बीच सहयोग के नए पुल बनाते रहेंगे।
Thank you Prime Minister Mitsotakis for your warm greetings.
India is committed to further strengthening its valued strategic and multi-faceted partnership with Greece.@PrimeministerGR https://t.co/Wrf5mWszqQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।’
Thank you Prime Minister Meloni for your warm wishes. I look forward to building on the strong momentum in our India-Italy Special Strategic Partnership for the mutual benefit of our two nations and peoples.@GiorgiaMeloni https://t.co/XXMjOD6rWj
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
मेलोनी ने हाल ही में रोम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए आगे लिखा कि उनसे दोबारा मिलना बेहद सुखद रहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने मिलकर भारत और इटली के बीच एक ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ की शुरुआत की है, जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री मोदी के इस रिकॉर्ड को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार उन पर भरोसा जताया है और वह देश की सेवा में आगे भी सफल रहें, यही उनकी शुभकामना है।
Thank you Rishi Sunak for your warm wishes.
India is committed to working with the UK to further deepen our bilateral ties.@RishiSunak https://t.co/oxyUUc7lD9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने बार-बार उन पर विश्वास जताया है और वह देश की सेवा में आगे भी सफलता प्राप्त करें।
ये भी पढे़ं : NDA कॉन्क्लेव में बोले पीएम मोदी- जब ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम होता है तो कोई निर्णय कठिन नहीं होता
NDA की बैठक से पहले पीएम मोदी ने सहयोगी दलों के नेताओं संग चखा झालमुड़ी का स्वाद
पीएम मोदी की रिकॉर्ड उपलब्धि की वैश्विक सराहना, दुनियाभर के नेताओं से मिल रहे बधाई संदेश
पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई, कहा- विकास को मिली नई दिशा
सबसे लंबे कार्यकाल पर बोले सीएम योगी- ‘नेतृत्व नहीं, एक युग की चेतना हैं पीएम मोदी’
राष्ट्रपति मुर्मु ने की उपलब्धियों की सराहना, बोलीं- पीएम मोदी का कार्यकाल जनता के विश्वास का प्रतीक
