1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 जून। भारतीय क्रिकेट टीम इसी वर्ष अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। एक माह से ज्यादा लंबे दौरे में दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पांच टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को इस दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया।

शेड्यूल के अनुसार दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मुकाबले से होगी। टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे। इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चार नवम्बर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 8.30 बजे शुरू होंगे। टेस्ट सीरीज के दोनों मैच क्रमशः वेलिंगटन व क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है –

टी20 सीरीज

  • पहला टी20 – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च (हैगली ओवल), दोपहर 1.30 बजे (भारतीय समयानुसार)।
  • दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च (हैगली ओवल), दोपहर 1.30 बजे।
  • तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम), दोपहर 1.30।
  • चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड (ईडन पार्क), दोपहर 1.30 बजे।
  • पांचवां टी20 – 1 नवम्बर, हैमिल्टन (सेडन पार्क), दोपहर 1.30 बजे।

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे – 4 नवम्बर, ऑकलैंड (ईडन पार्क), पूर्वाह्न 8.30 बजे।
  • दूसरा वनडे – 7 नवम्बर, वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम), पूर्वाह्न 8.30 बजे।
  • तीसरा वनडे – 10 नवम्बर, हैमिल्टन (सेडन पार्क), पूर्वाह्न 8.30 बजे।
  • चौथा वनडे – 13 नवम्बर, माउंट माउंगानुई (बे ओवल), पूर्वाह्न 8.30 बजे।
  • पांचवां वनडे – 15 नवम्बर, माउंट माउंगानुई (बे ओवल), पूर्वाह्न 8.30 बजे।

टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट – 19 से 23 नवम्बर, वेल‍िंगटन (बेस‍िन र‍िजर्व), भोर में 4.30 बजे।
  • दूसरा टेस्ट – 27 नवम्बर से 1 द‍िसम्बर, क्राइस्टचर्च (हैगली ओवल), भोर में 4.30 बजे।
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code