1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. सिर्फ 5 दिन नें 1 करोड़ फॉलोअर्स… इंस्टाग्राम पर Cockroach Janta Party का बड़ा धमाका, BJP को भी छोड़ा पीछे
सिर्फ 5 दिन नें 1 करोड़ फॉलोअर्स… इंस्टाग्राम पर Cockroach Janta Party का बड़ा धमाका, BJP को भी छोड़ा पीछे

सिर्फ 5 दिन नें 1 करोड़ फॉलोअर्स… इंस्टाग्राम पर Cockroach Janta Party का बड़ा धमाका, BJP को भी छोड़ा पीछे

0
Social Share

नई दिल्ली, 21 मई। इंस्टाग्राम (Instagram) पर चल रहा अकाउंट @cockroachjantaparty बहुत कम समय में लाखों युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा है। 21 मई तक इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या करीब 10.9 million followers तक पहुंच गई, जिसने देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सोशल मीडिया प्रभाव को चुनौती दे दी। अगर तुलना करें Bharatiya Janata Party से तो BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @bjp4india के लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

वहीं Indian National Congress अभी भी सोशल मीडिया पर सबसे आगे दिखाई दे रही है, जिसके इंस्टाग्राम पेज @incindia पर करीब 1.32 करोड़ फॉलोअर्स मौजूद हैं। दूसरी ओर Aam Aadmi Party के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 19 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि यह ऑनलाइन अभियान 16 मई के आसपास चर्चा में आया. इसकी शुरुआत पहले X पर व्यंग्य और मीम्स के जरिए हुई थी। बाद में इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं ने इसे बड़ी संख्या में शेयर करना शुरू किया।

इस अभियान को चलाने वाले लोग इसे युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया मंच बता रहे हैं। इसके पोस्ट में बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, राजनीतिक जवाबदेही और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। अकाउंट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने कई लोगों को हैरान किया है।

लॉन्च होने के करीब 78 घंटे के अंदर ही इस पेज ने लगभग 30 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे। इसके बाद कुछ ही दिनों में यह आंकड़ा 90 लाख के पार पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि अकाउंट पर अब तक केवल 56 पोस्ट ही शेयर किए गए हैं, लेकिन फिर भी इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस अभियान ने कई तंज भरे पोस्ट भी शेयर किए। कुछ पोस्ट में युवाओं की ताकत और उनकी नाराजगी को लेकर संदेश दिए गए, जबकि कुछ में राजनीतिक दलों की संगठनात्मक शक्ति पर व्यंग्य किया गया। यही आक्रामक और मजाकिया अंदाज युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम के अलावा X पर भी इस अभियान की मौजूदगी बढ़ रही है, जहां इसके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code