hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश : भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत, मिशन परिसर में मृत पाए गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश : भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत, मिशन परिसर में मृत पाए गए
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्लादेश : भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन धर की मौत, मिशन परिसर में मृत पाए गए

Revoi Editor
Last updated: May 20, 2026 3:04 pm
Revoi Editor
Published: May 20, 2026
Share
SHARE

ढाका, 20 मई। बांग्लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत नरेन धर मंगलवार को मिशन परिसर के अंदर मृत पाए गए। नरेन धर की उम्र 30 वर्ष के आस-पास थी और वह भारतीय उच्चायोग के पुराने वीजा केंद्र भवन की दूसरी मंजिल पर सुबह एक बाथरूम के दरवाजे के सामने मृत पाए गए।

बंदरगाह शहर के पुलिस प्रवक्ता अमिनुर राशिद ने पत्रकारों को बताया, ‘हमें बताया गया है कि वह नरेन धर थे और मिशन में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।’ हालांकि, धर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) माना जा रहा था। लेकिन राशिद ने, जो शहर के सहायक पुलिस आयुक्त भी हैं, कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उनकी मौत के असली कारण की पुष्टि हो पाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी चट्टोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। चूंकि वह उच्चायोग में कार्यरत एक विदेशी नागरिक थे, इसलिए इस प्रक्रिया में सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, नरेन धर पंजाब के चंडीगढ़ के रहने वाले थे।

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग या चट्टोग्राम स्थित सहायक उच्चायोग ने अभी तक धर की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं चट्टोग्राम मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमिरुल इस्लाम ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि इस घटना के संबंध में ‘अप्राकृतिक मौत’ का मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद धर का पार्थिव शरीर भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

You Might Also Like

सीएम योगी ने नर्सिंग अधिकारियों को बांटा नियुक्ति पत्र, बताया सेवा और संवेदना का पेशा, कहा- विदेश में बढ़ी भारतीय नर्सों की मांग
Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
पहलवानों की गिरफ्तारी पर विश्व नंबर एक भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा दुखी, बोले – ‘इससे बेहतर तरीका हो सकता था’
यूपी: सिंगापुर के उद्यमियों को भायी राम नगरी अयोध्या, निवेश के लिए मांगी जमीन
एक दिनी विश्व कप : भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा मुकाबला
TAGGED:Assistant Protocol Officer diesbangladeshIndian High CommissionNaren Dhar dies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?