ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘एग्जिट पोल सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर की एक कोशिश, हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों के यह कहते हुए एक बार फिर खारिज कर दिया कि यह सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर करने की एक कोशिश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।
Today, our Hon’ble Chairperson Smt. @MamataOfficial and our Hon'ble National General Secretary Shri @abhishekaitc addressed an important virtual conference with counting agents from every Assembly Constituency ahead of the vote counting on 4th May.
They comprehensively… pic.twitter.com/gbj01aSqXM
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 2, 2026
वर्चुअली संबोधन में ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
राज्य में चार मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें जमीनी स्तर पर लगातार संघर्ष करने के लिए बधाई दी। उन्होंने अपनी शानदार जीत पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए पार्टी सदस्यों से कहा कि टीएमसी जीतेगी और 200 से ज्यादा सीटों के साथ जीतेगी।
टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एग्जिट पोल्स का इस्तेमाल बाजार के व्यवहार को प्रभावित करने के एक जरिया के तौर पर किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बनर्जी ने कहा, ‘एग्जिट पोल स्टॉक मार्केट में हेरफेर करने की एक कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने 2021, 2024 और अब भी ऐसा ही किया है।’
