मिडिल ईस्ट में तनाव :अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर संकट, Air India की 50 से ज्यादा Flights रद, हजारों यात्री फंसे

नई दिल्ली, 2 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब अंतरर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा पर साफ दिखाई दे रहा है। ईराक और ईरान सहित कुछ देशों ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके कारण कई अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद करनी पड़ी हैं और कई विमानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वहीं 1 मार्च को दुनियाभर में 3,400 से ज्यादा उड़ानें रद हुई हैं। एयरस्पेस बंद होने से विमानों को दूसरे देशों के ऊपर से घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे उड़ानों में देरी हो रही है और टिकटों के दाम भी बढ़ गए हैं।

भारतीय Airlines पर असर

भारत की प्रमुख एयरलाइन्स भी इससे प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्स्प्रेस ने करीब 50 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद की हैं। एयर इंडिया ने पहले घोषित उड़ानों के अलावा 1 मार्च की कई अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं भी रद कर दी हैं। इनमें मुंबई, लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-बर्मिघम, दिल्ली एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान दिल्ली वियना बेंगलुरु लंदन (हीथ्रो), दिलनी कोपेनहेगन, दिल्ली लंदन (हीथो) और दिल्ली-फ्रैंकफर्ट मार्ग शामिल हैं।

एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि प्रभावित यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जा रही है। यात्रियों को पुन: बुकिंग या पैसे वापसी की सुविधा दी जा रही है। इंडिगो ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद हुई है, वे पूरा रिफंड ले सकते हैं या बिना अतिरिक्त शुल्क के दूसरी तारीख में बुकिंग करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular