1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. बिहार में राजद का आरोप – रालोमो को तोड़कर सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की साजिश रच रही भाजपा
बिहार में राजद का आरोप – रालोमो को तोड़कर सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की साजिश रच रही भाजपा

बिहार में राजद का आरोप – रालोमो को तोड़कर सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की साजिश रच रही भाजपा

0
Social Share

पटना, 28 दिसम्बर। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एक सहयोगी दल उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में मचे घमासान को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सारा खेल नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करने के लिए खेला जा रहा है।

उपेद्र कुशवाहा के बेटे को मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी में फूट की आशंका

दरअसल, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को बिहार में मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने बगावत कर दी है। सभी विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। इन तीन बागी विधायकों ने बीते दिनों भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की थी।

राजद प्रवक्ता बोले – रालोमो के 3 विधायकों को तोड़ने में लगी है भाजपा

इस मुलाकात के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा कुशवाहा की पार्टी को तोड़कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के तीन विधायक को तोड़ने में लगी हुई है। रालोमो को तोड़ने के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।

रालोमो में जो हो रहा, वह उसका आंतरिक मामला – भाजपा प्रवक्ता

वहीं राजद के इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, ‘एनडीए बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रालोमो में जो हो रहा है, वह उसका आंतरिक मामला है। हम विश्वास करते हैं की पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।’

रालोमो प्रवक्ता ने कहा – पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह से इंटेक्ट

उधर रालोमो के प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने पार्टी के अंदर मचे घमासान पर कहा, ‘हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर कुमार महतो और आलोक कुमार सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात की थी।

उन्होने कहा कि जहां तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने आवास पर लिट्टी-चोखा का जो भोज किए थे, उसमें तीनों विधायक किसी कारणवश बाहर थे, इसलिए नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह से इंटेक्ट हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की कोशिश है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर एनडीए गठबंधन का मजबूत हिस्सा बने।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code