hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Winter Session : राम गोपाल यादव बोले- संसद सत्र में एसआईआर होगा सबसे बड़ा मुद्दा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Winter Session : राम गोपाल यादव बोले- संसद सत्र में एसआईआर होगा सबसे बड़ा मुद्दा
राष्ट्रीयहिन्दी

Winter Session : राम गोपाल यादव बोले- संसद सत्र में एसआईआर होगा सबसे बड़ा मुद्दा

Revoi Editor
Last updated: December 1, 2025 11:44 am
Revoi Editor
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 दिसंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राम गोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि संसद के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सबसे बड़ा मुद्दा होगा। राम गोपाल यादव ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “सबसे मुख्य मुद्दा एसआईआर का ही है। बिहार में जब से एसआईआर चल रहा था तब से सरकार में बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग घुसपैठियों की बात कर रहे थे। इनकी मनसा है कि कुछ वैध मतदाताओं के नाम काट दो, और कहो कि वे घुसपैठिये हैं। ऐसा हम होने नहीं देंगे।”

उन्होंने कहा कि यह सही है कि विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग एसआईआर के लिए तिथि बढ़ा दी है, लेकिन सरकार जो दिखा रही है जमीनी हकीकत उससे काफी अलग है। सपा सांसद ने कहा, “इटावा में सारे लोगों को सी कैटेगरी में डाल दिया गया है। हम जाने कब से वोट डालते आ रहे हैं। इटावा जिले से (समाजवादी पार्टी के) सात लोकसभा सदस्य हैं, एक राज्यसभा का मैं हूं और तीन विधायक हैं। सब कैटेगरी सी में हैं, यानी इनके पास कोई कागजात नहीं है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं, उन्हें सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। मऊ में 20 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिये गये हैं। यह साजिश है, जिसके खिलाफ समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ रही है। सरकार के इस तर्क पर कि निर्वाचन आयोग के कामकाज के बारे में संसद में चर्चा नहीं हो सकती, श्री यादव ने कहा कि यह बहाना है, चुनाव आयोग पर पहले भी कई बार संसद में चर्चा हो चुकी है।

You Might Also Like

आईपीएल-19 : वैभव पर भारी पड़े शुभमन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत से गुजरात टाइटंस फाइनल में
मथुरा : बरसाना में धूमधाम के बीच शुरू हुआ ‘लट्ठमार’ होली उत्सव
यूपी : योगी के मंदिर में अखिलेश यादव ने फंसाया यह पेंच, पूछा- एक्शन सीएम लेंगे या दिल्ली से दस्ता आएगा
क्रूज ड्रग्स केस की एसआईटी जांच : आर्यन खान को बड़ी राहत के संकेत, मुबंई एनसीबी की काररवाई पर सवाल
झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 6 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?